एक्सप्लोरर

Fact Check: भारत सरकार ने विवेक बिंद्रा के नाम पर जारी किया डाक टिकट? जानिए क्या है सच्चाई

Viral News: विवेक बिंद्रा की ओर से शेयर की गई तस्वीर में डाक टिकटों के दाईं तरफ 'My Stamps' लिखा हुआ है.

Dr. Vivek Bindra Postal Stamp: मोटिवेशनल स्पीकर और बड़ा बिजनेस (Bada Business) के फाउंडर-सीईओ डॉ विवेक बिंद्रा ने अपने नाम पर पोस्टल स्टांप जारी करने का दावा किया है. विवेक बिंद्रा ने 11 जनवरी को एक ट्वीट में लिखा, "कैसा लगेगा जब आप लेटर पर पोस्टल स्टांप लगाने जा रहे हों और उस स्टांप पर आपकी ही तस्वीर हो. ऐसी ही खुशी मुझे हुई जब मैंने देखा कि भारत सरकार ने मेरे नाम और फोटो का स्टांप जारी किया है."

मोटिवेशनल स्पीकर ने आगे कहा, "यह एक गर्व करने वाला पल था. इस सम्मान के लिए मैं भारत सरकार/डाक विभाग को दिल से धन्यवाद करता हूं." इस ट्वीट के साथ उन्होंने दो तस्वीरें की हैं. पहली तस्वीर में विवेक बिंद्रा पोस्टल स्टांप (डाक टिकट) हाथ में पकड़े नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में फ्रेम किए हुए पोस्टल स्टांप हैं. विवेक बिंद्रा के मुताबिक, भारत सरकार ने उनके नाम पर डाक टिकट जारी किया है. 

 

विवेक बिंद्रा का दावा भ्रामक

भारतीय डाक ने भी विवेक बिंद्रा के ट्वीट को रिट्वीट किया है. भारतीय डाक ने लिखा, "डाक विभाग देश के प्रत्येक नागरिक की सेवा करने के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है. हमें बेहद प्रसन्नता है कि आपको हमारी 'माई स्टांप' सेवा पसंद आई. धन्यवाद हमें सराहने के लिए." मतलब साफ है कि विवेक बिंद्रा के नाम पर डाक स्टांप जारी नहीं किया है, बल्कि उन्होंने 'माई स्टांप' सेवा का लाभ लिया था. द लल्लनटॉप की पड़ताल में भी विवेक बिंद्रा का दावा भ्रामक निकला. 

 

क्या होता है 'माई स्टांप'?

दरअसल, 'माई स्टांप' डाक टिकटों की व्यक्तिगत शीट का ब्रांड नाम है. इस शीट पर ग्राहक की तस्वीर और संस्थानों के लोगो या कलाकृति, विरासत भवनों, प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक शहरों, वन्य जीवन, अन्य जानवरों और पक्षियों आदि की थंबनेल फोटो को एक चयनित टेम्पलेट शीट पर प्रिंट करके दिया जाता है. इस सुविधा के जरिए कोई भी व्यक्ति 300 रुपए देकर अपनी तस्वीर के साथ पोस्टल स्टांप छपवा सकता है.

ये भी पढ़ें-Fact Check: क्या जोशीमठ में हुआ इतना बड़ा भूस्खलन, जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget