एक्सप्लोरर

बजट के साथ पुराने 1 हजार के नोट की हो रही है वापसी? जानें सोशल मीडिया पर वायरल दावे का क्या है सच

Budget 2023 Fact Check: पिछले कुछ हफ्तों से ऐसे स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. इसमें बताया गया है कि एक फरवरी से 1 हजार के नए नोट आने वाले हैं.

मोदी सरकार 1 फरवरी को अपना बजट पेश करने जा रही है, जिसे लेकर तमाम लोगों को कई उम्मीदें हैं. हालांकि इसी बीच बजट को लेकर कई ऐसी खबरें भी सोशल मीडिया पर तैर रही हैं, जो भ्रामक और गलत हैं. ठीक इसी तरह सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें ये दावा किया गया है कि केंद्र सरकार एक बार फिर पुराने एक हजार के नोट को वापस लाने जा रही है. इसे शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि बजट वाले दिन से ये पुरानी करेंसी मार्केट में आनी शुरू हो जाएगी. आइए जानते हैं इस वायरल हो रहे दावे का सच...

क्या किया जा रहा है दावा
सबसे पहले आपको उस दावे के बारे में बताते हैं जो सोशल मीडिया पर लगातार सर्कुलेट किया जा रहा है. पिछले कुछ हफ्तों से ऐसे स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. कुछ व्हॉट्सऐप ग्रुप पर भी ये मैसेज शेयर किया गया है. इसमें बताया गया है कि एक फरवरी से 1 हजार के नए नोट आने वाले हैं और 2 हजार के नोट बैंकों में वापस लौट जाएंगे. यानी सरकार दो हजार का नोट बंद कर देगी. ऐसा नहीं है कि ये दावा अभी किया जा रहा है, इससे पहले भी 1 जनवरी यानी नए साल से ऐसा होने का दावा किया गया था. जिसे पीआईबी ने खुद फैक्ट चेक कर खारिज कर दिया. 

क्या है सच?
दरअसल वायरल स्क्रीनशॉट में किया गया दावा पूरी तरह से गलत और भ्रामक है. सरकार ने अब तक ऐसा कोई भी फैसला नहीं किया है, जिसके तहत करेंसी में किसी तरह का बदलाव हो. खुद पीआईबी की तरफ से बताया गया है कि सरकार की तरफ से दो हजार का नोट बंद करने का कोई फैसला नहीं लिया गया है, साथ ही ये भी बताया गया है कि एक हजार के नोट मार्केट में नहीं आ रहे हैं. पीआईबी ने ऐसे मैसेज और स्क्रीनशॉट्स को फॉरवर्ड नहीं करने की भी अपील की है. यानी ये साफ है कि वायरल हो रहे दावे में कोई सच्चाई नहीं है. अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आता है तो इसे सच मानकर आगे न बढ़ाएं, बल्कि सामने वाले को जानकारी दें कि ये दावा पूरी तरह से झूठा है. 

ये भी पढ़ें - क्या अंबानी फैमिली ने शाहरुख खान के साथ देखी पठान? जानें वायरल तस्वीर की क्या है सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget