एक्सप्लोरर
Coronavirus update: एक्शन में डीएम सुहास एल वाई
नोएडा में बतौर डीएम तैनाती मिलने के बाद से ही IAS सुहास एल वाई ऐक्शन में हैं। अपने एक हफ्ते के छोटे से कार्यकाल में उन्होंने ऐसे कई फैसले लिए हैं जिसकी जरूरत यूपी में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित नोएडा को थी। मंगलवार को भी इसका एक ऐसा ही उदाहरण देखने को मिला। जब डीएम आवास के बाहर राशन की शिकायत लेकर पहुंची महिलाओं के लिए एक पल में ही उन्होंने राशन का इंतजाम कर दिया। महिलाओं ने डीएम से बताया कि 17 दिनों से उनको राशन नहीं मिला है।शिकायत पर डीएम ने संबंधित अधिकारी को फोन लगाया और महिलाओं के सामने ही अधिकारी को फटकारते हुए कहा कि शाम तक इनके पास अनाज पहुंचा दो, नहीं तो मैं तुम्हारे दफ्तर पहुंच जाऊंगा।
और देखें





























