एक्सप्लोरर
Prayagraj Flood: गलियों में जाकर कैबिनेट मंत्री ने जाना बाढ़ प्रभावितों का हाल | ABP Ganga Hindi
यूपी के कैबिनेट मंत्री और शासकीय प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने गुरुवार को प्रयागराज की सिटी वेस्ट सीट के कई इलाकों का दौरा किया और वहां के लोगों की समस्याओं को सुना. इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने अफसरों को ज़रूरी दिशा निर्देश भी दिए. साथ ही, उन्होंने खासकर सड़क, सफाई और जलभराव की समस्या से परेशान लोगों की शिकायतों को सुना और गलियों में जाकर खुद हालात का जायज़ा लिया। प्रयागराज में आई बाढ़ के बारे में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि, सरकार पीड़ितों की हर संभव मदद कर रही है. राहत और बचाव के बेहतर इंतजाम कर लोगों की परेशानियों को काफी सीमित कर दिया गया.
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion























