एक्सप्लोरर
Prayagraj Flood: नदियों के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई परेशानी, देखें तबाही की तस्वीरें | ABP Ganga Hindi
संगम नगरी प्रयागराज में बाढ़ का सितम और बाढ़ की तबाही लगातार बढ़ती जा रही है. हालांकि राहत की बात सिर्फ इतनी है कि गंगा, यमुना और टोंस नदियों का जलस्तर बढ़ने की रफ्तार अब धीमी पड़ती जा रही है. सारी नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर ही बह रही हैं. जल स्तर बढ़ने की रफ्तार भले धीमी हो गई हो, लेकिन लोगों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे, तो दूसरी तरफ कैबिनेट मंत्री और प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह भी कई इलाकों में जाकर वहां के हालात का जायजा लेंगे.
और देखें





























