एक्सप्लोरर
'साथ थे तो महाराज, अब माफिया हो गए' - Scindia पर कांग्रेस के निशाने पर बोले Shivraj Singh
मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार के 19 बागी विधायकों ने भी स्पीकर को इस्तीफा भेज दिया है. राज्य में सिंधिया खेमे के 28 विधायकों के बागी होने की खबर है. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुछ देर पहले ही अपना इस्तीफा ट्वीट किया है. सिंधिया के इस्तीफे पर कांग्रेस ने हमला बोला है. इसपर बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने सिंधिया का बचान करते हुए कहा है कि जब वो कांग्रेस में थे तो लोग उन्हें महाराज कहते थे, अब वो माफिया हो गए?
और देखें






























