एक्सप्लोरर
क्या Uddhav Thackeray शुरुआत में सीएम बनने के लिए हिचकिचा रहे थे ? Sharad Pawar ने बताई हकीकत | #PawarOnABP
क्या ये बात सही है कि उद्धव ठाकरे शुरुआत में हिचकिचा रहे थे सीएम बनने के लिए ? शरद पवार ने इसकी हकीकत बताते हुए कहा- नहीं, उद्धव ठाकरे जी ने बाला साहेब ठाकरे को वचन दिया था कि शिवसेना का सीएम यहां बिठाऊंगा. वो चाहते थे कि शिवसेना का सीएम बने. उनका कहना था कि इस जगह पर मैं नहीं बैठना चाहता हूं, शिवसैनिक को बिठाना चाहता हूं. पर जब तीन पार्टियों को मिलाकर राज चलाने की बात आ गई तब ऐसा व्यक्ति चाहिए था जिसके नाम पर राय बन सके और ये राय बनी कि उद्धव जी सीएम बनें. सबने कहा कि ये जिम्मेदारी उद्धव जी आपको ही लेनी चाहिए. आखिर में वो मान गए.
और देखें
























