एक्सप्लोरर
Ayodhya: जन्मभूमि न्यास प्रमुख Mahant Nritya Gopal Das बोले- न्यास की ही निगरानी में होगा मंदिर निर्माण
अयोध्या का फैसला हो चुका है. सदियों पुराने विवाद का सबसे शांतिपूर्ण समाधान आ गया सुप्रीम कोर्ट से. रामलला की जमीन थी. रामलला को जमीन मिल गई. अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर की जो चाह थी वो पूरी हो जाएगी. अभी राम मंदिर का रास्ता खुला है. भव्य मंदिर बनने में तो समय लगेगा लेकिन ऐसा नहीं है कि मंदिर के लिए काम आज से शुरू होगा. बरसों से अयोध्या में ही कारसेवकपुरम में पत्थर तराशे जा रहे हैं. आज नहीं तो कल भव्य राम मंदिर बनकर रहेगा. सबसे बड़ी बात रामलला का टेंटवास अब समाप्त होने का समय आ गया है.
और देखें


























