एक्सप्लोरर
Varanasi News: कॉलेज परिसर में नमाज अदा करने से छात्र नाराज, जानिए क्या है पूरा विवाद | ABP News
वाराणसी के 115 साल पुराने उदय प्रताप कॉलेज पर वक्फ संपत्ति के दावे के बाद शुक्रवार (29 नवंबर) को बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करने के लिए कालेज परिसर में मौजूद मस्जिद में पहुंचे. इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल पूरे परिसर में तैनात किया गया था. वक्फ संपत्ति वाले दावे के बाद से ही छात्रों में भी इस बात को लेकर नाराजगी देखी जा रही है. छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल आज जिला प्रशासन और एडीएम सिटी कार्यालय पहुंचा. इस दौरान छात्रों ने निर्धारित संख्या में नमाजियों के मस्जिद में प्रवेश करने को लेकर पत्र सौंपा.
और देखें



























