एक्सप्लोरर
क्या चीन भारत से लिमिटेड वॉर करने की तैयारी कर रहा है? देखिए क्या है पूरा मामला | मातृभूमि
चीन की निगाहें कहीं और है निशाना कहीं और? खुफिया एजेंसियों की रिपोर्टों के मुताबिक, चीन सैटेलाइट के जरिए भारत पर निगाह भी रखे हुए हैं और भारत के पूर्वोत्तर में अशांति फैला कर अरुणाचल प्रदेश के तवांग को अपना निशाना बनाना चाहता है. चीन की एक-एक हरकत पर भारतीय खुफिया एजेंसियां अपनी निगाह गड़ाए हुए हैं और उसे हर क्षेत्र में माकूल जवाब देने की तैयारी की जा रही है. पिछले कुछ महीनों से चीन लगातार अपनी तैयारियां कर रहा है और वह समझता है कि उसकी किसी हरकत पर भारतीय एजेंसियों की निगाह नहीं है. भारतीय एजेंसियों ने हाल में ही उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के पास एक चमकता हुआ उड़ता बिंदु देखा था और जब उस उड़ते हुए चमकते बिंदु की जांच की गई तो चौंकाने वाला खुलासा सामने आया.
और देखें
























