एक्सप्लोरर
Farmers Protest: दिल्ली-यूपी सीमा पर बढ़ते जा रहे किसान, टेंट से पटी सड़कें | Ground Report
दिल्ली-यूपी सीमा पर डटे किसानों के टेंट लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हर गुज़रते दिन के साथ टेंट्स की संख्या बढ़ती जा रही है ये वो टेंट्स है जो खास तौर पर कैंपिंग के दौरान इस्तेमाल किये जाते हैं. वहीं एक तरफ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से मन की बात कर रहे थे तो दूसरी तरफ से दिल्ली यूपी बॉर्डर पर जमे किसान थाली पीट कर अपना विरोध दर्ज़ करवा रहे थे. किसानों का कहना है कि प्रधानमंत्री सिर्फ अपने मन की बात कर रहे हैं हमारे मन की बात नहीं सुन रहे.
और देखें


























