एक्सप्लोरर

यूपी: पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में हुई लापरवाही, उद्धाटन की तारीख के 14 महीने बाद भी तैयार नहीं हो सका प्रोजेक्ट

तकरीबन डेढ़ सौ करोड़ रूपये की लागत से तैयार होने वाले इस ब्लाक को पिछले साल सितम्बर महीने में ही तैयार हो जाना था और कुंभ मेले से पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी को इसका उदघाटन भी करना था. पर अभी तक ये प्रोजेक्ट पूरी नबीं किया जा सका है.

प्रयागराज: प्रयागराज में पीएम नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में हुई लापरवाही व लेटलतीफी को लेकर यूपी के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव रजनीश दुबे मातहतों पर जमकर बरसे. दरअसल प्रयागराज में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पीएम मोदी के निर्देश पर मेडिकल कालेज कैम्पस में दो सौ बेड का सुपर स्पेशलिटी ब्लाक तैयार होना था और पिछले साल सितम्बर में पीएम मोदी इसका उद्घाटन भी करने वाले थे. लेकिन चौदह महीने की देरी के बावजूद ये प्रोजेक्ट अब भी अधर में लटका हुआ है. इस सुपर स्पेशलिटी ब्लाक की पांच मंज़िला इमारत तक अभी तक बनकर तैयार नहीं हो सकी है.

दिसम्बर में पीएम मोदी का एक और दौरा प्रयागराज में प्रस्तावित है. ऐसे में अगले दौरे में पीएम मोदी से उदघाटन कराने की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए यूपी के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव रजनीश दुबे प्रयागराज पहुंचे. यहां उन्होंने करीब दो घंटे तक इस ब्लाक का निरीक्षण किया और प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली. उन्होंने देखा कि चौदह महीने की देरी हो जाने के बावजूद अभी भी ब्लाक की बिल्डिंग तक तैयार नहीं हो सकी है. इस पर उन्होंने छानबीन शुरू की तो ज़िम्मेदार लोग अपना पल्ला झाड़ते हुए गेंद दूसरों के पाले में डालने लगे.

प्रमुख सचिव रजनीश दुबे इस पर खासे नाराज़ हुए और उन्होंने मातहतों के साथ ही काम करने वाली एजेंसियों को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने एसटीपी, पार्किंग और आक्सीजन प्लांट का काम बिलकुल नहीं शुरू होने पर खासी नाराज़गी जताई. उन्होंने पूरा प्रोजेक्ट हर हाल में पंद्रह दिसंबर तक पूरा किये जाने का अल्टीमेटम दिया. उन्होंने साफ़ लफ़्ज़ों में कहा कि यह आख़िरी डेडलाइन है और इसके बाद लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और काम पूरा न होने पर ज़िम्मेदार अफसरों व एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

प्रमुख सचिव ने कहा कि अब जनवरी महीने में इसका उदघाटन कराने की तैयारी है. उदघाटन पीएम नरेंद्र मोदी से कराना है या फिर किसी और से, इस बारे में आख़िरी फैसला शासन को करना है. इस सुपर स्पेशलिटी ब्लाक में किडनी और लीवर ट्रांसप्लांट की भी सुविधा होगी. इसके तैयार होने से अकेले प्रयागराज ही नहीं बल्कि आस पास के तमाम ज़िलों के गंभीर मरीजों को राहत मिलेगी.

तस्वीरें : अयोध्या मामले पर फैसले को लेकर प्रयागराज में हुआ विशेष अनुष्ठान, लाखों दीपों से जगमगा उठा यमुना का तट

IN Pics: मुंबई में रेलवे ने ड्यूटी पर लगाया 'यमराज', अनोखे अंदाज में बचा रहा है लोगों की जान

अयोध्या: फैसले से पहले हलचल तेज, गृह मंत्रालय ने राज्यों से अलर्ट रहने को कहा, UP में सुरक्षा बेहद कड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget