एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़Uttar Pradeshचाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने स्टेशन पर प्रेमी युगल को दबोचा, प्रेमी ने खाया जहर
चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने स्टेशन पर प्रेमी युगल को दबोचा, प्रेमी ने खाया जहर
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 18 May 2018 06:38 AM (IST)
1/5

कानपुर: कानपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जब चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर बैठे संदिग्ध प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया. दरअसल लड़की बहुत ही कम उम्र की थी जिस पर हेल्पलाइन टीम को शक हुआ. जैसे ही टीम के लोग प्रेमी जोड़े को जीआरपी के पास ले गए ,प्रेमी ने टॉयलेट जाने की बात कह कर टॉयलेट में ही जहरीला पदार्थ खा लिया. जब प्रेमी की हालत बिगड़ गई तो जीआरपी के हाथ-पांव फूल गए.आनन-फानन में उसे हास्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
2/5

जीआरपी सीओ राजेश द्धिवेदी ने बताया कि इस प्रेमी युगल को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है जैसे ही लड़के की हालत ठीक होगी उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी.
3/5

लड़के के बेहोश होते ही रेलवे पुलिस ने उसको सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. मंजू पाल ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि लड़की नाबालिग है इसलिए इस बात का पता लगाया जाएगा की लड़का कहीं लड़की को जबरन भगा कर तो नहीं लाया है.
4/5

मंजू ने जब दोनों के बारे में पूछताछ की तो लड़के ने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है और लड़की बनारस की है. इससे ज्यादा वो कुछ बोलने को तैयार नहीं था. जब ज्यादा सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया की वह एक दूसरे से प्यार करते हैं. काउंसलर जब दोनों को रेलवे पुलिस के पास ले जाने लगी तो अचानक लड़के की तबियत बिगड़ गई जिससे वह बेहोश होकर प्लेटफार्म पर ही गिर पड़ा.
5/5

कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर 01 पर एक प्रेमी जोड़ी बैठ था. चाइल्ड लाइन की काउंसलर मंजू पाल की नजर प्रेमी जोड़े पर पड़ी ,उनको शक हुआ कि दोनों एक दूसरे से बात नहीं कर रहे थे और लड़की थोड़ा परेशान दिख रही थी. जानकारी के मुताबिक प्रेमी इरफ़ान बिहार का रहने वाला है वहीं लड़की बनारस की रहने वाली है. दोनों ने घर से भाग कर आए हैं और एक दूसरे को बीते एक साल से जानते हैं.
Published at : 17 May 2018 06:35 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
स्पोर्ट्स
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
बॉलीवुड
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात























