एक्सप्लोरर
बेहद भव्य है मायावती का नया बंगला, देखिए इस आलीशान बंगले की तस्वीरें
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 17 Sep 2018 11:02 AM (IST)
1/6

मायावती ने कहा,"इतने बड़े पैमाने पर सहयोग के लिए मैं अपने लोगों के धन्यवाद देती हूं और भाजपा को भी धन्यवाद देती हूं. न वो मुझे फ़ंसाते और न लोग चंदा भेजते, तोहफे भेजते और ये घर बन पाता."
2/6

रविवार को उन्होंने अपने इस नए बंगले से ही प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उनका ये बंगला भी उतना ही भव्य और आलीशन है जिनता पुराना बंगला था. 9, मॉल एवेन्यू इस नए बंगले का पता है. लाल और सफेद पत्थर से बने इस आलीशान घर में दलित आंदोलन से जुड़ी कई कलाकृतियां भी लगाई गई हैं.
3/6

बीएसपी प्रमुख मायावती अपने नए घर में शिफ्ट कर गई हैं. उनका ये बंगला किसी महल जैसा दिखता है. इस बंगले के लिए मायावती ने बीजेपी को धन्यवाद कहा है. आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्होंने जून में अपना पुराना बंगला खाली किया था.
4/6

मायावती ने इस नए बंगले के लिए बीजेपी को धन्यवाद कहा. उन्होंने कहा," मेरे बंगले के लिए मैं भाजपा को धन्यवाद करती हूं. पहली बार भाजपा के साथ सरकार बनी थी और जब मुझे लगा भाजपा हमारा फायदा उठा रही है तो मैंने cm के पद से इस्तीफा दे दिया था."
5/6

71 हजार स्क्वायर फीट से भी अधिक जगह में फैले इस बंगले की छत पर एक गुंबद भी है. बंगले में मायावती के राजनीतिक करियर से जुड़े चित्र भी बने हैं.
6/6

उन्होंने कहा,"तब अटल जी प्रधानमंत्री थे और हमें पूरे देश में साथ चुनाव लड़ने को कहा गया लेकिन हमने मना कर दिया. जिसके बाद, मुझे फ़र्ज़ी ताज कॉरिडोर के केस में फंसाया गया. इसी के बाद लोगों ने बड़े पैमाने पर मुझे तोहफे भेजे और जो पैसे तोहफे में मिले उससे मकान बनाया, ज़मीन खरीदी."
Published at : 17 Sep 2018 08:02 AM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
इंडिया
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
क्रिकेट
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
















