एक्सप्लोरर

अयोध्या मामला: विश्व हिन्दू परिषद ने की लोगों से सौहार्द कायम रखने की अपील

राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे इसके लिए बड़े स्तर पर कोशिशें की जा रही हैं. विश्व हिन्दू परिषद ने लोगों से सौहार्द कायम रखने की अपील की है.

प्रयागराज: अयोध्या विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले विश्व हिन्दू परिषद भी सक्रिय हो गया है. हालांकि बदले हुए हालात में वीएचपी ने अपनी भूमिका को भी खुद ही बदल लिया है. कभी राम मंदिर के लिए सड़कों पर आंदोलन करने वाला यह संगठन अब लोगों के बीच जाकर उनसे फैसला आने पर शांति व सौहार्द कायम रखने की अपील कर रहा है. इतना ही नहीं संगठन ने अपने पदाधिकारियों व नेताओं के इस संवेदनशील मामले में बयानबाजी करने पर रोक लगा दी है और साथ ही अदालत के फैसले का हर हालत में सम्मान करने की भी हिदायत दी है.

वीएचपी के बड़े नेता खुद अलग अलग प्रांतो में बैठक कर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अदालत के फैसले के बाद जश्न मनाने या विरोध प्रदर्शन न करने की सख्त हिदायत भी दे रहे हैं.

इसी कड़ी में अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय पिछले दो दिनों से प्रयाग में थे. यहां उन्होंने संगठन के दफ्तर केसर भवन में विभाग और प्रांत के पदाधिकारियों के साथ कई दौर बैठक की और उन्हें ज़रूरी दिशा निर्देश दिए. उन्होंने पदाधिकारियों को गांवों और मोहल्लों में जाकर लोगों से अदालत के फैसले का सम्मान किये जाने व शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करने की हिदायत दी.

चंपत राय ने आधिकारिक तौर पर मीडिया से कोई बातचीत नहीं की, लेकिन उन्होंने संगठन की बदली हुई भूमिका के बारे में ज़रूर जानकारी दी. माना यह जा रहा है कि केंद्र और यूपी में बीजेपी की सत्ता होने की वजह से विश्व हिन्दू परिषद ने अब भूमिका खुद ही बदल दी है.

आरएसएस ने जारी की एडवाइजरी 

वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस ने अयोध्या मामले पर फैसले को लेकर अपने सदस्यों को एडवाइजरी जारी की है. आरएसएस ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला राम मंदिर के पक्ष में आने पर उत्सव मनाएं और सभी सार्वजनिक स्थानों और घरों में दीप जलाएं, लेकिन दूसरे धर्म की भावनाओं को ठेस न पहुंचे.

संघ परिवार और उससे जुड़े प्रमुख नागरिक सभी धर्मों के प्रमुख संतो और गणमान्य लोगों से लगातार बैठकें कर रहे हैं. संघ परिवार ने कहा है कि उत्सव मनाने के लिए बाजारों में रोशनी की जाए, घरों में दीपक जलाए जाएं, मंदिरों में विशेष पूजा और हवन आदि किया जाए. इसके अलावा जगह-जगह दीप जलाकर रोशनी की जाए.

 सुप्रीम कोर्ट में 16 अक्टूबर को पूरी हो गई सुनवाई

 सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मसले पर 16 अक्टूबर को सुनवाई पूरी कर ली थी. सीजेआई रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली संवैधानिक पीठ ने इस पर सुनवाई की है और ज्यादा संभावना है कि यह पीठ 15 नवंबर तक फैसला सुना देगी.

अयोध्या मामले में 17 नंवबर से पहले फैसला आ सकता है

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में 17 नंवबर से पहले फैसला आ सकता है. फैसले के वक्त कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने कहा कि शरारती तत्वों से निपटने के लिए राज्य पुलिस पूरी तरह से तैयार है और अगर जरूरत पड़ी तो उन लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की जाएगी जो माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेंगे.

ओपी सिंह ने कहा कि हमारा इंटेलीजेंस पूरी तरह सक्रिय है. हमने सभी पुलिस अधीक्षकों और डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया है कि समुदाय से जनता से संपर्क बनाए रखें. किसी भी परिस्थिति में किसी को कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं होगी. हमारे वालंटियर्स और पुलिसकर्मी चप्पे चप्पे पर नजर रखे हुए हैं.

नीतीश कटारा केस: विकास यादव की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘25 साल की सज़ा पूरी करें’

पैनकार्ड नहीं है तो रुक जाएंगे आपके ये जरूरी काम, जानिए कहां-कहां पड़ेगी इसकी जरूरत

जल्दी अमीर बनना चाहते हैं तो अपनाएं ये टिप्स, धनवान लोगों की ये आदतें भी हैं कारगर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget