एक्सप्लोरर

अयोध्या मामला: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले यूपी कांग्रेस ने बनाई खास रणनीति

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट जल्द फैसला सुना सकती है. इस फैसले से पहले यूपी कांग्रेस ने खास तैयारी की है. पार्टी का पूरा ध्यान इस मुद्दे पर सभी नेताओं के बयान में एकरूपता है. खबर है कि पार्टी फैसले के बाद एक बयान जारी करेगी और नेताओं को उसी के अनुरूप बोलना होगा.

लखनऊ: अयोध्या जमीन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट जल्द फैसला सुना सकती है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले यूपी कांग्रेस ने खास रणनीति बनाई है. कांग्रेस पार्टी की प्रदेश इकाई ने तय किया है कि कोर्ट के फैसले पर पार्टी नेताओं की प्रतिक्रिया में कोई विरोधाभास नहीं होगा. कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की अध्यक्षता में दिल्ली में यूपी कांग्रेस की सलाहकार समिति की बैठक में इस बाबत नेताओं को निर्देश दिए गए हैं. इसमें कहा गया है कि फैसले के तुरंत बाद नेता बिना सलाह मशविरा किए कोई बयान नहीं देंगे. इस बारे में सूत्रों ने बताया कि अगर फैसला मंदिर के पक्ष में आता है तो कांग्रेस खुले मन से इसका स्वागत करेगी. सूत्रों के मुताबिक बैठक में तय किया गया कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला मंदिर के पक्ष में आए या मस्जिद के या फिर हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा जाए, पार्टी केंद्रीय स्तर पर एक लिखित राय जारी करेगी और सभी नेताओं को उसी के मुताबिक बयान देना होगा. पुरानी गलती नहीं दोहराना चाहती पार्टी दरअसल, पिछले दिनों अनुच्छेद 370 को खत्म करने के मोदी सरकार के फैसले पर कांग्रेस नेताओं ने अलग-अलग बयान दिए थे. जहां कांग्रेस ने संसद में इसका विरोध किया था और सरकार के फैसले को गैरकानूनी करार दिया था, वहीं कई वरिष्ठ नेताओं ने 370 खत्म करने के पक्ष में बयान दिए थे. जाहिर है कांग्रेस अयोध्या विवाद के फैसले के वक्त ऐसी स्थिति से बचना चाहती है. खास तौर पर उत्तर प्रदेश में क्योंकि माना जाता है कि अयोध्या से जुड़े फैसले का सबसे ज्यादा असर यूपी की राजनीति पर ही पड़ेगा. इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में सोमवार को हुई बैठक में तय किया गया कि 370 कि तरह अलग-अलग राय नहीं देना है. पार्टी का रुख बाकायदा भेजा जाएगा और उसी लाइन पर बयान देने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं. सूत्रों के मुताबिक यूपी कांग्रेस की सलाहकार समिति की बैठक में आगामी दिनों में अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर होने वाले प्रदर्शन को लेकर भी रणनीति बनाई गई. साथ ही सदस्यता अभियान पर भी चर्चा हुई. आपको बता दें कि आर्थिक मंदी पर सरकार को घेरने के लिए होने वाले प्रदर्शनों की तैयारी को लेकर सोनिया गांधी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई महासचिवों की बैठक में भी अयोध्या मामले पर फैसले की बात कुछ नेताओं ने उठाई थी. इस बैठक में आशंका जताई गई कि जहां एक तरफ कांग्रेस पार्टी आर्थिक मोर्चे पर सरकार को घेरेगी ठीक उसी समय कोर्ट अयोध्या मामले पर फैसला सुना सकती है. इस बात को ध्यान में रखते हुए बैठक में तय किया गया कि पार्टी को इस मुद्दे पर भटकना नहीं है और आर्थिक स्थिति को लेकर सरकार पर दबाव बनाए रखना है और अयोध्या मामले पर नेताओं को बड़बोलेपन से बचना है. यह भी पढ़ें- J&K में लागू होंगे 73वें और 74वें संविधान संशोधन के प्रावधान, पंचायती राज संस्थानों को मिलेगा बल- गृह राज्यमंत्री आरसीईपी से बाहर रहेगा भारत, घरेलू बाजार बचाने की खातिर पीएम ने लिया बड़ा फैसला दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक हुई सियासी हलचल, 11 दिनों बाद भी सरकार पर सस्पेंस बरकरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget