एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़Uttar Pradeshजब मुलायम सिंह ने मायावती के भतीजे आकाश को दिया आशीर्वाद, जानें मैनपुरी रैली की 10 बड़ी बातें
जब मुलायम सिंह ने मायावती के भतीजे आकाश को दिया आशीर्वाद, जानें मैनपुरी रैली की 10 बड़ी बातें
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 19 Apr 2019 03:30 PM (IST)
1/10

मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मायावती और बहुजन समाज पार्टी का सम्मान करने को कहा. अखिलेश ने भी इस बात को दोहराया. जिस दिन गठबंधन हुआ था उस दिन भी अखिलेश ने कहा था कि मायावती का अपमान मेरा अपमान होगा.
2/10

मुलायम सिंह यादव ने अपने भाषण में मायावती की तारीफें कीं जिसके बाद मायावती ने भी अपने भाषण में मुलायम सिंह यादव को पिछड़े वर्ग का असली नेता बताया. मायावती ने बार बार जनता से मुलायम सिंह को जिताने के लिए अपील की.
3/10

मायावती ने अपने भाषण के शुरु में ही गेस्टहाउस कांड का जिक्र किया और कहा कि हमें कभी कभी कठिन लेकिन जरूरी फैसले भी लेने होते हैं. इस वक्त इस फैसले की जरूरत थी.
4/10

मुलायम सिंह यादव पर उम्र का असर साफ नजर आया. वे किसी कार्यकर्ता का सहारा लेकर मंच पर आए. मंच पर तीन कुर्सियां लगी थीं जिनमें से बीच वाली कुर्सी पर मायावती को बैठाया गया जबकि अखिलेश उनके दाएं और मुलायम सिंह बाईं ओर बैठे.
5/10

रैली के बाद अखिलेश और मायावती आंवला की ओर चले गए. मौसम खराब होने की आशंका के चलते सभी ने अपना भाषण छोटा ही रखा था.
6/10

मायावती और अखिलेश ने पीएम मोदी के पिछड़े वर्ग से होने पर सवाल उठाए. उन्होंने मुलायम सिंह यादव को पिछड़े वर्ग का नेता बताया और कहा कि जो काम इस वर्ग के लिए नेताजी ने किए हैं वह किसी और ने नहीं किए.
7/10

करीब 25 साल के बाद बीएसपी चीफ मायावती और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव एक साथ दिखाई दिए. गौरतलब है कि 2 जून 1995 में गेस्टहाउस कांड के बाद दोनों पार्टियों की राहें जुदा हो गई थीं.
8/10

रैली में काफी भीड़ पहुंची थी. काफी लोग समाजवादी पार्टी के झंडे लेकर पहुंचे थे और काफी लोग बीएसपी के झंडों पोस्टरों के साथ अपने नेताओं को सुनने के लिए पहुंचे थे.
9/10

रैली के अंत में मायावती ने अपने भतीजे आकाश को मुलायम सिंह यादव से मिलवाया. अखिलेश ने मुलायम के कान में आकाश का परिचय दिया और फिर मुलायम ने अपना हाथ आकाश के सिर पर रख दिया.
10/10

अखिलेश यादव ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताया. सपा अध्यक्ष ने कहा,"मायावती जी का एहसान हम कभी नहीं भूलेंगे. आज से बड़ा एतिहासिक दिन और कोई नहीं हो सकता. नेताजी ने कहा है कि हमारी आपकी जिम्मेदारी है कि आप हमेशा बीएसपी और मायावती जी का सम्मान करेंगे."
Published at : 19 Apr 2019 03:30 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
विश्व
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
विश्व
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
क्रिकेट
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
























