एक्सप्लोरर

AC में क्यों होता है Dry Mode, किस मौसम में करना चाहिए इसका इस्तेमाल, जानें कितनी बचाता है बिजली?

इसका फायदा क्या है और इसे किस मौसम में इस्तेमाल करना चाहिए. असल में यह मोड खासतौर पर उन हालातों के लिए बनाया गया है जब तापमान ज्यादा नहीं होता लेकिन वातावरण में नमी बहुत ज्यादा होती है.

गर्मियों के मौसम में जब पारा चढ़ता है तो घरों और दफ्तरों में AC का सहारा लिया जाता है. लेकिन कई बार देखा जाता है कि AC में अलग-अलग मोड होते हैं जिनमें से एक होता है Dry Mode. बहुत से लोग इसे लेकर कंफ्यूजन में रहते हैं कि आखिर ये Dry Mode होता क्या है, इसका फायदा क्या है और इसे किस मौसम में इस्तेमाल करना चाहिए. असल में यह मोड खासतौर पर उन हालातों के लिए बनाया गया है जब तापमान ज्यादा नहीं होता लेकिन वातावरण में नमी बहुत ज्यादा होती है.

क्या होता है DRY MODE

Dry Mode का मकसद कमरे के तापमान को ज्यादा ठंडा करने के बजाय उसमें मौजूद अतिरिक्त नमी को कम करना होता है. जब हवा में नमी यानी ह्यूमिडिटी बढ़ जाती है तो पसीना जल्दी सूखता नहीं, चिपचिपाहट बढ़ जाती है और सांस लेने में भी भारीपन महसूस होता है. ऐसे में Dry Mode कमरे के अंदर की हवा से नमी को खींचकर उसे सुखाता है और वातावरण को आरामदायक बनाता है. इसमें AC का कंप्रेसर धीमी गति से काम करता है और फैन भी कम स्पीड पर चलता है, जिससे बिजली की खपत भी कम होती है.

ऐसे काम करता है एसी का ये फीचर

Dry Mode का सबसे ज्यादा फायदा मॉनसून के वक्त या तटीय इलाकों में होता है, जहां बारिश की वजह से हवा में नमी बहुत ज्यादा हो जाती है. इस मोड को उस वक्त इस्तेमाल करना चाहिए जब तापमान बहुत ज्यादा गर्म ना हो लेकिन उमस ज्यादा हो. उदाहरण के तौर पर अगर बाहर का तापमान 25-30 डिग्री के बीच है लेकिन कमरे में बहुत चिपचिपाहट है तो Dry Mode से बड़ी राहत मिलती है. यह सर्दियों में भी तब फायदेमंद हो सकता है जब घर के अंदर कपड़े सूखने या अन्य वजहों से नमी बढ़ जाती है.

यह भी पढ़ें: 4 नहीं अब इतने घंटे पहले पता चल जाएगा कि वेटिंग टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं, रेलवे लाने जा रही नया नियम

बिजली की भी होती है बचत

Dry Mode से बिजली की भी बचत होती है क्योंकि इसमें कंप्रेसर लगातार ऑन-ऑफ नहीं होता और फैन की स्पीड कम होती है. इसके साथ ही यह एलर्जी और फंगल इन्फेक्शन के खतरे को भी कम करता है क्योंकि कमरे में नमी का स्तर नियंत्रित रहने से फंगस, बैक्टीरिया और धूल के कण कम पनपते हैं. खासकर अस्थमा और सांस की एलर्जी वाले लोगों के लिए यह मोड काफी उपयोगी साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: जून में इस तारीख तक ट्रेनें कैंसिल, इस रूट के यात्रियों को होंगी मुश्किलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

60 दिन के बोनस का ऐलान, किन कर्मचारियों के खाते में आएगी कितनी रकम?
60 दिन के बोनस का ऐलान, किन कर्मचारियों के खाते में आएगी कितनी रकम?
दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! राजस्थान से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! राजस्थान से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा डालना कंपनी को पड़ा महंगा, छात्र को मिले 14 हजार रुपए
ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा डालना कंपनी को पड़ा महंगा, छात्र को मिले 14 हजार रुपए
कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख
कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget