एक्सप्लोरर

बेटी के भविष्य की चिंतो को दूर करेगी ये स्कीम, पढ़ाई से लेकर शादी तक के लिए हो जाएगा इंतजाम

Sukanya Samriddhi Yojana: अगर आपके भी घर में बेटी है. और आप भी उसके भविष्य को लेकर चिंतित है. तो इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको अपनी बेटी के भविष्य की चिंता बिल्कुल नहीं होगी. 

Sukanya Samriddhi Yojana: बेटी के जन्म के बाद से ही माता-पिता को उसके भविष्य को लेकर चिंता होने लगती है. उसकी पढ़ाई को लेकर उसकी शादी को लेकर मां-बाप सोच विचार करने लगते हैं. इसके लिए मां-बाप का योजनाओं में निवेश करना शुरू कर देते हैं. ताकि बेटी के बड़े होने तक उनके पास एक अच्छा खासा फंड जमा हो सके. 

जिस हिसाब से महंगाई बढ़ रही है. उस हिसाब से आपके पास बेटी के भविष्य के लिए एक अच्छी खासी जमा पूंजी होना जरूरी है. अगर आपके भी घर में बेटी है. और आप भी उसके भविष्य को लेकर चिंतित है. तो हम आपको बताने जा रहे हैं. एक ऐसी स्कीम के बारे में जिसमें निवेश करने के बाद आपको अपनी बेटी के भविष्य की चिंता बिल्कुल नहीं होगी. 

सुकन्या समृद्धि योजना में करें निवेश

अगर आपके भी घर में बेटी है तो आपके लिए सुकन्या समृद्धि योजना बड़े काम की साबित हो सकती है. यह योजना भारत सरकार ने खास तौर पर बेटियों के भविष्य को संवारने के लिए शुरू की थी. योजना में निवेश करने पर आपको अच्छा खासा रिटर्न मिलता है. यह योजना निवेश की दृष्टि से काफी सुरक्षित भी है. 

साल 2015 में भारत सरकार ने इसकी शुरूआत की थी. सुकन्या समृद्धि योजना में माता-पिता अपनी दो बेटियों के नाम, अगर दो बेटी जुड़वा हैं तो तीन बेटियों के नाम खाता खोल सकते हैं. सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खोले गए बेटियों के खातों में सालाना कम से कम 250 रुपये तो वहीं अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: आयुष्मान भारत योजना में क्या कैंसर जैसी बीमारी भी होती है कवर? जान लीजिए जवाब

8.2 प्रतिशत की दर से मिलता है ब्याज

योजना में आप बेटी के नाम खाता खोलते हैं. तो इसमें निवेश करने पर आपको 8.2% की ब्याज दर से ब्याज दिया जाता है. इस योजना में आप बेटी के 10 साल की होने से पहले उसका खाता खुलवा सकते हैं. योजना में आपको कम से कम 15 साल तक निवेश करना जरूरी होता है. जब बेटी 21 साल की होती है तो सुकन्या समृद्धि योजना का खाता मैच्योर हो जाता है. बता दें इस खाते में जो भी राशि जमा होती है उसमें आपको इनकम टैक्स पर छूट भी मिलती है. योजना में निवेश के बाद खाता मैच्योर होने तक बेटी की शादी और उच्च शिक्षा के लिए काफी पैसे जमा हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें: इस योजना में रोजाना मिलेंगे 500 रुपये, तो साथ ही बिना गारंटी दिया जाएगा लोन, ऐसे करें अप्लाई

इस तरह खुलवा सकते हैं खाता

सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाने के लिए आप नजदीकी पोस्ट ऑफिस जा सकते हैं या फिर आप अपने बैंक की ब्रांच भी जा सकते हैं. वहां आपको जरूरी दस्तावेजों के साथ योजना का फॉर्म भरकर जमा करना होगा. इसके बाद बेटी का खाता खुल जाएगा. जिसमें आप सालाना निवेश करते रहें. 

यह भी पढ़ें: राशन कार्ड ई-केवाईसी के नाम पर हो रही है ठगी, इस बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EPF News: 40 की उम्र में छोड़ी नौकरी, क्या 58 साल तक खाते में आता रहेगा ब्याज? जानें नया नियम
EPF News: 40 की उम्र में छोड़ी नौकरी, क्या 58 साल तक खाते में आता रहेगा ब्याज? जानें नया नियम
UPI Alert: मोबाइल नंबर बदलते ही करें ये जरूरी काम, वरना बंद हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं
UPI Alert: मोबाइल नंबर बदलते ही करें ये जरूरी काम, वरना बंद हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं
PF Rules: घर खरीदना हो या कराना हो रेनोवेशन, पीएफ से कितनी बार निकाल सकते हैं पैसा? जानें नियम
घर खरीदना हो या कराना हो रेनोवेशन, पीएफ से कितनी बार निकाल सकते हैं पैसा? जानें नियम
LPG News: एलपीजी सिलेंडर को लेकर भारत गैस ने दिया 'पंचमंत्र', आज ही नोट कर लें ये 5 जरूरी नियम
एलपीजी सिलेंडर को लेकर भारत गैस ने दिया 'पंचमंत्र', आज ही नोट कर लें ये 5 जरूरी नियम

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget