एक्सप्लोरर

जागो ग्राहक जागो: खराब सामान को रिटर्न या रिप्लेस करने से दुकानदार नहीं कर सकता इनकार, ये है नियम

Rights Of Customers: कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट के मुताबिक अगर कोई सामान ठीक नहीं है या खराब है तो 15 दिन के अंदर उसे उसी स्थिति में वापस किया जा सकता है.

Rights Of Customers: अक्सर देखा गया है कि जब भी हम कोई सामान खरीदने जाते हैं तो दुकान पर उसे ठीक से चेक नहीं कर पाते, घर आकर जब पैकेट खुलता है तो पता चलता है कि सामान डैमेज है या फिर खराब हो गया है. ऐसे में हम वापस दुकान या शॉपिंग कॉम्पलैक्स में जाकर इसे रिटर्न करते हैं या फिर एक्सचेंज करने जाते हैं. हालांकि हर बार ये इतना आसान नहीं होता है, कई दुकानदार ऐसा करने से साफ इनकार कर देते हैं. इसके लिए वो आपको अपनी दुकान पर लगे नो रिटर्न-नो एक्सचेंज वाला बोर्ड भी दिखाते हैं. हालांकि इसके बावजूद आपको खराब सामान को वापस करने का अधिकार है. 

क्या कहता है नियम?
अगर कोई दुकानदार आपसे खराब सामान वापस या फिर एक्सचेंज करने से इनकार करता है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं. कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट के मुताबिक अगर कोई सामान ठीक नहीं है या खराब है तो 15 दिन के अंदर उसे उसी स्थिति में वापस किया जा सकता है. ग्राहक उसके बदले में अपना पैसा रिफंड भी मांग सकता है या फिर दूसरे प्रोडक्ट की मांग कर सकता है. 

तुरंत करें शिकायत
आपके साथ भी अगर कभी ऐसा होता है तो आप दुकानदार को ये नियम बता सकते हैं, कई दुकानदार काफी अड़ियल होते हैं और किसी भी नियम को मानने से साफ इनकार कर देते हैं, ऐसे में आप उनकी शिकायत उनके ही सामने कर सकते हैं. आपको कंज्यूमर हेल्पलाइन के नंबर 1800-11-4000 पर कॉल करना है और उन्हें सभी जानकारी देनी है. साथ ही दुकान का पता भी बताना है. 

अगर दुकानदार समझदार निकला तो वो आपको वहीं पर रोक देगा और आपका सामान रिप्लेस कर देगा, नहीं तो उसके खिलाफ जुर्माना लगाया जा सकता है. कई बार ऐसा देखा गया है जब ग्राहक को सिर्फ सामान ही दूसरा नहीं मिला, बल्कि उसके बदले दुकानदार को जुर्माना भी देना पड़ा है. इसीलिए खरीदारी करते हुए आपको अपना ये अधिकार जरूर पता होना चाहिए. 

ये भी पढ़ें - PM Kisan Yojana: क्या एक ही परिवार के दो भाइयों को मिल सकता है पीएम किसान योजना का लाभ? ये है नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EPFO Passbook: पासबुक में नहीं दिख रहा ब्याज का पैसा? घबराएं नहीं, इन आसान तरीकों से करें चेक
EPFO Passbook: पासबुक में नहीं दिख रहा ब्याज का पैसा? घबराएं नहीं, इन आसान तरीकों से करें चेक
Hydrogen Train: समोसे के रेट जितना किराया, सुविधाएं भी जबरदस्त, फिर हाइड्रोजन ट्रेन को क्यों नहीं मिल रहे यात्री?
Hydrogen Train: समोसे के रेट जितना किराया, सुविधाएं भी जबरदस्त, फिर हाइड्रोजन ट्रेन को क्यों नहीं मिल रहे यात्री?
सोलर पैनल का बड़ा उलझन, 5 kw के दो सिस्टम या 10 kw का एक? जानिए कहां होगी ज्यादा बचत
सोलर पैनल का बड़ा उलझन, 5 kw के दो सिस्टम या 10 kw का एक? जानिए कहां होगी ज्यादा बचत
Train Cancelled: रेलवे ने जारी किया नया अपडेट, 27 से 29 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द, कई का बदला गया रूट, देखें लिस्ट
Train Cancelled: रेलवे ने जारी किया नया अपडेट, 27 से 29 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द, कई का बदला गया रूट, देखें लिस्ट

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget