एक्सप्लोरर

आजादी के जश्न के बाद अनजाने में भी न कर बैठें तिरंगे का अपमान, जानें फोल्ड करने के नियम

स्वतंत्रता दिवस के बाद तिरंगे का सही तरीके से उतरना, मोड़ना और सुरक्षित रखना हर भारतीय का कर्तव्य है. राष्ट्रीय ध्वज संहिता के अनुसार झंडा जमीन न छुए, सही तरीके से फोल्ड कर सुरक्षित स्थान पर रखें.

आज पूरा देश आजादी का पर्व मना रहा है. आज हर गली, मोहल्ले, सरकारी निजी संस्था में और घरों की छतों पर तिरंगा लहरा रहा है. पिछले कुछ वर्षों से हर घर तिरंगा अभियान के चलते यह नजारा और भी आम हो गया है. लेकिन स्वतंत्रता दिवस का जश्न खत्म होने के बाद कई लोग अनजाने में राष्ट्रीय ध्वज के साथ ऐसा व्यवहार कर बैठते हैं जो उसके सम्मान के खिलाफ होता है. ऐसे में सरकार और संस्कृति मंत्रालय ने साफ किया है कि तिरंगा केवल फहराने तक ही हमारी जिम्मेदारी नहीं है बल्कि उसे सही तरीके से उतरना, समेटना और सुरक्षित रखना भी उतना ही जरूरी है. इसके लिए राष्ट्रीय ध्वज संहिता में स्पष्ट नियम दिए गए हैं. 

तिरंगे को उतरते समय बरतें यह सावधानियां 

1. झंडा हमेशा धीरे-धीरे और पूरे सम्मान के साथ उतारें 

2. कभी भी झंडे को जमीन पर या पानी को नहीं छूने दें 

3. उतारने के बाद इसे गंदा या मुड़ा तुड़ा छोड़ने के बजाय सलीके से मोड़ें 

तिरंगे को फोल्ड करने का सही तरीका 

1. तिरंगे को फोल्ड करने के लिए सबसे पहले झंडा को होरिजेंटल रखें 

2. इसके बाद केसरिया और हरी पट्टी को इस तरह पीछे मोड़ें की सफेद पट्टी और बीच में अशोक चक्र ऊपर दिखे. 

3. इसके बाद सफेद पट्टी के दोनों किनारों को अशोक चक्र के पास इस तरह मोड़ें के ऊपर से केवल चक्र नजर आए 

4. अब मोड़ें हुए झंडे को सम्मान पूर्वक सुरक्षित स्थान पर रखें 

क्या न करें 

- ध्यान रखिए कि तिरंगे पर आप कोई भी फोटो, लिखावट या पेंटिंग न करें 

- इसके अलावा मैला या फीका पड़ा झंडा फहराना नियम के खिलाफ माना जाता है 

- वहीं झंडे का इस्तेमाल कपड़े, पर्दे, मेजपोश या सजावट के लिए न करें 

- ध्यान रखिए कि देश का झंडा किसी और झंडे के नीचे या उसके बराबर न हो

नियम तोड़ने पर सजा 

अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर तिरंगे का अपमान करता है, उसे सार्वजनिक रूप से फाड़ता या जलाता है तो यह प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट टू नेशन हॉनर एक्ट 1971 के तहत अपराध है. इसके लिए 3 साल तक की सजा, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं. 

तिरंगे का सम्मान देश का सम्मान 

संस्कृति मंत्रालय की ओर से लोगों से अपील की गई है कि ध्वज को केवल 15 अगस्त और 26 जनवरी पर ही नहीं बल्कि हर बार फहराने और उतारने के बाद भी उसके सम्मान का ध्यान रखें. तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान है इसलिए इसका सम्मान बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य है.

ये भी पढ़ें- जब बंटवारे के तुरंत बाद ही पाकिस्तान ने दिखा दी थी औकात, फिर ऐसे दिया था भारत ने जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजुकेशन लोन का सही फॉर्मूला क्या, माता-पिता के नाम पर लें या छात्र के?
एजुकेशन लोन का सही फॉर्मूला क्या, माता-पिता के नाम पर लें या छात्र के?
दिल्ली में बनेगा Family Card, क्या यह राशन कार्ड की जगह लेगा?
दिल्ली में बनेगा Family Card, क्या यह राशन कार्ड की जगह लेगा?
ट्रेन में गंदगी हो या AC की दिक्कत, Rail Madad से तुरंत दर्ज करें शिकायत, जानें तरीका
ट्रेन में गंदगी हो या AC की दिक्कत, Rail Madad से तुरंत दर्ज करें शिकायत, जानें तरीका
LIC पॉलिसी सरेंडर करने से पहले चेतावनी, समझ लें बड़ा आर्थिक नुकसान
LIC पॉलिसी सरेंडर करने से पहले चेतावनी, समझ लें बड़ा आर्थिक नुकसान

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget