एक्सप्लोरर

क्या राशन कार्ड की लिस्ट से कट गया आपका भी नाम, जानें इसे कैसे दोबारा जुड़वा सकते हैं?

इन दिनों सरकार राशन में हो रहे गबन को रोकने के लिए ऐसे राशन कार्ड निरस्त कर रही है जो कई महीनों से एक्टिव ही नहीं है. अगर आपका नाम भी इससे कट गया है और आप पात्र हैं तो इस तरीके से नाम फिर से जुड़वाएं.

Ration Card: केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कई सारी लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका बड़े पैमाने पर लोगों को फायदा मिल रहा है. अगर आप गरीबी की श्रेणी में आते हैं तो सरकार की तरफ से आपको मुफ्त में राशन मिल रहा होगा. लेकिन गरीबी को सत्यापित करने के लिए जो दस्तावेज होते हैं उनका मुखिया राशन कार्ड होता है. इन दिनों सरकार ऐसे लोगों के राशन कार्ड निरस्त कर रही है जिन्होंने या तो राशन लेना बंद कर दिया है या फिर वो सत्यापन के लिए दिए गए पते पर उपलब्ध नहीं रहते हैं. ऐसे में अगर आपका नाम भी गलती से राशन कार्ड से कट गया है तो हम आपको राशन कार्ड में वापस नाम जुड़वाने का सबसे आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जो आपके जरूर काम आएगा.

अगर राशन कार्ड से कट गया है नाम तो करें ये काम

अगर आपको पहले मुफ्त गेहूं, चावल और चीनी का लाभ मिल रहा था और फिर किसी कारण से आपका नाम कट गया तो चिंता न करें. आप केवल चंद स्टेप लेकर अपना नाम वापस जुड़वा सकते हैं. ये किसी आसान तरीके से कम नहीं है. आप बिना किसी परेशानी के अपना नाम राशन कार्ड सूची में जुड़वा सकते हैं, जो सभी के लिए सुविधाजनक है. जो एक सुनहरे अवसर की तरह है.

यह भी पढ़ें: दिव्यांग कोच खाली है तो क्या जनरल टिकट वाले कर सकते हैं सफर, क्या कहता है रेलवे का नियम?

इस आसान तरीके राशन कार्ड में फिर से जुड़ जाएगा नाम

खाद्य आपूर्ति विभाग के जरिए समय-समय पर राशन कार्डों की सूची को अपडेट करने का कार्य किया जाता है. ऐसे में अगर आपका नाम कट गया है तो कई बार आपका राशन डीलर इसकी जानकारी देता है. लेकिन अगर आप इसके बारे में नहीं जानते हैं तो चेक करने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट nfsa.gov.in/Default.aspx पर जाकर ऐसा कर सकते हैं. इसके बाद आपको पोर्टल पर जाना होगा वहां आपको ‘राशन कार्ड’ का विकल्प दिखाई देगा. इससे आप क्लिक करके अपने काम को आसान कर पाएंगे. 

यह भी पढ़ें: क्या कार चलाते-चलाते पी सकते हैं सिगरेट, इसके लिए कितनी मिलती है सजा?

1- पोर्टल पर जाने के बाद आपको राज्य पोर्टल पर राशन कार्ड विवरण पर क्लिक करना होगा.

2- इसके बाद अपना राज्य चुनिए, जिला, ब्लॉक या फिर अपनी पंचायत का चयन कीजिए.

3- बाद इसके आपको राशन की दुकान का नाम, दुकानदार का नाम और फिर राशन कार्ड का प्रकार चुनना होगा.

4- फिर आपके सामने एक लिस्ट खुल जाएगी. इसमें आपको अपना नाम देखना होगा.

5- अगर आपका नाम इसमें नहीं है तो इसका कारण यह हो सकता है कि आपका नाम कट गया है.

6- ऐसे में जल्दी से नाम जुड़वाएं.

7- राशन कार्ड सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आपको कहीं भी परेशान होने की जरूरत नहीं होगी.

8- इसके लिए आपको नजदीकी खाद्य आपूर्ति विभाग में जाना होगा.

9- फिर जाकर नाम पुनः जोड़ने का फॉर्म भरें और संबंधित दस्तावेजों की फोटोकॉपी संलग्न करें.

10- फॉर्म सबमिट करें, जिसके बाद आपका नाम दोबारा जोड़ दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री लाडकी बहन योजना के आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rishikesh Tourism Update: ऋषिकेश में राफ्टिंग पर लगेगा ब्रेक, आज से बंद होगी एडवेंचर एक्टिविटी, जानें वजह
Rishikesh Tourism Update: ऋषिकेश में राफ्टिंग पर लगेगा ब्रेक, आज से बंद होगी एडवेंचर एक्टिविटी, जानें वजह
Traffic Rule: कार में स्मोकिंग करते हैं तो हो जाएं सावधान, लग सकता है भारी चालान और हो सकती है कार्रवाई
Traffic Rule: कार में स्मोकिंग करते हैं तो हो जाएं सावधान, लग सकता है भारी चालान और हो सकती है कार्रवाई
AC ब्लास्ट होने से जलकर खाक हो गया सामान? क्या इंश्योरेंस कंपनी देगी पैसा? जानिए नियम
AC ब्लास्ट होने से जलकर खाक हो गया सामान? क्या इंश्योरेंस कंपनी देगी पैसा? जानिए नियम
Ration Card: अनाज नहीं लिया तो कटेगा नाम! इस राज्य में 8 लाख से कार्ड होंगे रद्द, सरकार करा रही वेरिफिकेशन
अनाज नहीं लिया तो कटेगा नाम! इस राज्य में 8 लाख से कार्ड होंगे रद्द, सरकार करा रही वेरिफिकेशन

वीडियोज

India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!
Skoda Kodiaq RS 2026 India review | #skoda #skodakodiaqrs #autolive
Tata Sierra EV vs Mahindra BE6 | Auto Live #tatasierraev #mahindrabe6 #sierra
Delhi की नई EV Policy 2026 लागू! अब Petrol Bike और Auto होंगे बंद? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
भरत तिवारी को BJP सांसद रवि किशन ने कहा अपराधी? वायरल VIDEO की सच्चाई बताई
भरत तिवारी को BJP सांसद रवि किशन ने कहा अपराधी? वायरल VIDEO की सच्चाई बताई
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल का जिक्र कर कांग्रेस ने कह दी ऐसी बात, BJP को घेरा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल का जिक्र कर कांग्रेस ने कह दी ऐसी बात, BJP को घेरा
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
Operation Sindoor: '1000 पाकिस्तानी ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की पूरी War Strategy'
'1000 पाक ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की War Strategy'
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget