एक्सप्लोरर

दिव्यांग कोच खाली है तो क्या जनरल टिकट वाले कर सकते हैं सफर, क्या कहता है रेलवे का नियम?

कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि जनरल टिकट होने पर क्या दिव्यांग डिब्बे में यात्रा करना जायज है. आइए आपको बताते हैं और साफ करते हैं इसे लेकर तमाम संशयों को.

रेलवे में अक्सर टिकट मिलने की मारा मारी होती है. रिजर्वेशन वाले यात्री तो अपनी जगह पर सुकून से बैठ जाते हैं लेकिन जो असल मारा मारी होती है वो जनरल कोच में देखने को मिलती है. ज्यादा भीड़ होने पर अक्सर जनरल डिब्बों के यात्री पास ही में लगे दिव्यांगजनों के कोच में जाकर डेरा जमा लेते हैं. लेकिन क्या ऐसा करना कानून ठीक है? कई लोगों के मन में यह सवाल उठता ही है कि जनरल का टिकट होने पर क्या दिव्यांग डिब्बे में यात्रा करना जायज है. आइए आपको बताते हैं और साफ करते हैं इसे लेकर तमाम संशयों को.

दिव्यांग बोगियों पर कब्जा

सरकार विकलांग लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए रेलवे में अलग से व्यवस्था बनाती है. लेकिन कई बार इन व्यवस्थाओं का फायदा जिन्हें मिलना चाहिए उन्हें नहीं मिल पाता है और दिव्यांग लोग अपने इस अधिकार से दूर रह जाते हैं.  रेलवे ने ट्रेन में दिव्यांगों के लिए बोगी को आरक्षित किया हुआ है जिसे ट्रेन के दोनों किनारों पर लगाया जाता है. छोटे स्टेशनों पर प्लेटफार्म छोटा होने के कारण दिव्यांग वहां तक पहुंच ही नहीं पाते. यदि कभी कभार पहुंच भी जाते हैं तो उसमें पहले से ही दूसरे वर्ग के यात्रियों की भरमार होने से उन्हें निराश होकर दूसरी बोगियों में चढ़ने को मजबूर होना पड़ता है.

यह भी पढ़ें: क्या कार चलाते-चलाते पी सकते हैं सिगरेट, इसके लिए कितनी मिलती है सजा?

जानिए क्या कहता है नियम

दिव्यांगों की बोगियां खाली होने पर उसमें जनरल यात्रियों का घुसना किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं  है. रेलवे के नियम के अनुसार इन बोगियों में केवल दिव्यांग और उनके सहयोगी ही बैठ सकते हैं इसके अलावा किसी दूसरे को इस बोगी में घुसने की इजाजत नहीं है. अगर कोई और इस बोगी में बैठा हुआ पाया जाता है तो रेलवे उसका चालान काट सकती है. 

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री लाडकी बहन योजना के आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई

इस तरह की जाती है कार्रवाही

दिव्यांग बोगियों में सामान्य यात्रियों की घुसपैठ के संबंध में रेल मंडल के उच्च अधिकारियों का कहना है कि दिव्यांग बोगियों में सामान्य यात्रियों का बैठना अपराध की श्रेणी में आता है. दिव्यांग बोगियों की जिम्मेदारी ट्रेन के गार्ड की होती है, गार्ड जैसे ही आरपीएफ को मेमो देता है, तुरंत ही आरपीएफ दिव्यांग बोगियों में बैठे सामान्य यात्रियों पर कार्रवाई शुरू कर देती है.

यह भी पढ़ें: इस शहर के 40 हजार लोगों के राशन कार्ड रद्द, सरकार को करनी पड़ रही यह अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV bicycles Scheme: मोदी सरकार स्कूल जाने वाले बच्चों को देगी EV साइकिल, क्या PM ने किया ऐसी योजना का एलान?
मोदी सरकार स्कूल जाने वाले बच्चों को देगी EV साइकिल, क्या PM ने किया ऐसी योजना का एलान?
ट्रेन में हुड़दंग, नशा और गाली-गलौज पड़ेगी महंगी, इतने हजार जुर्माने के साथ बीच रास्ते में उतारेगी रेलवे
ट्रेन में हुड़दंग, नशा और गाली-गलौज पड़ेगी महंगी, इतने हजार जुर्माने के साथ बीच रास्ते में उतारेगी रेलवे
ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए सरकार का नया रुख, WhatsApp-Telegram की भी होगी जिम्मेदारी
ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए सरकार का नया रुख, WhatsApp-Telegram की भी होगी जिम्मेदारी
Train News: रेलवे का नया नियम, चार्ट बनने के बाद भी बुक कर सकते हैं टिकट, वंदे भारत समेत सभी आरक्षित ट्रेनों में लागू
Train News: रेलवे का नया नियम, चार्ट बनने के बाद भी बुक कर सकते हैं टिकट, वंदे भारत समेत सभी आरक्षित ट्रेनों में लागू

वीडियोज

New Hyundai Venue diesel automatic review and mileage #autolive
Toxic Review: 'Toxic' का सबसे बोल्ड अनाउंसमेंट! Yash ने 5 हीरोइनों को किया ग्रैंड लॉन्च
Gram Chikitsalay Season 2 जीतेगा दर्शकों का दिल, बोले कलाकार
Ram Mandir दान चोरी का 'वाराणसी कनेक्शन' सिक्योरिटी एजेंसी और 6 आरोपियों का काला चिट्ठा! |ABPLIVE
Bollywood News: रॉकिंग स्टार यश की 'Toxic' का धमाकेदार ट्रेलर आउट! 26 अगस्त को सिनेमाघरों में तबाही मचाने आ रहे हैं यश (01-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल को मिल जाएगी जमानत? सीनियर वकील ने बता दिया सबकुछ
क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल को मिल जाएगी जमानत? सीनियर वकील ने बता दिया सबकुछ
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
ICC T20 रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, नंबर-1 बने ईशान किशन, टॉप-8 बल्लेबाजों में चार भारतीय
ICC T20 रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, नंबर-1 बने ईशान किशन, टॉप-8 बल्लेबाजों में चार भारतीय
'हेरा फेरी 3' से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने
'हेरा फेरी 3' से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
WhatsApp Username से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, मेटा को नोटिस भेजने की तैयारी!
WhatsApp Username से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, मेटा को नोटिस भेजने की तैयारी!
11 साल में 4 गुना बढ़े इंटरनेट कनेक्शन, जानिए Digital India ने कैसे बदल दी भारत की तस्वीर
11 साल में 4 गुना बढ़े इंटरनेट कनेक्शन, जानिए Digital India ने कैसे बदल दी भारत की तस्वीर
Embed widget