एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express: राजस्‍थान को मिलने वाली है एक और वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन, जानिए रूट, स्‍टॉपेज और अन्‍य डिटेल 

देश को एक और वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल रही है. इसी महीने पीएम नरेंद्र मोदी इसको हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. यह राजस्‍थान के लिए संचालित होगी. 

Vande Bharat Express Train For Rajasthan: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक और खुशखबरी दी है. राजस्‍थान के लिए एक और वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की जा रही है. यह  इस राज्‍य की दूसरी सेमी हाई स्‍पीड ट्रेन होगी, जो हजारों यात्रियों के लिए राहत देगी. यह लोगों के समय को बचाएगी. इस महीने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. हालांकि अभी तक यह क्लियर नहीं है कि प्रधानमंत्री वर्चुअली या फिर फिजिकली इस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे. 

फाइनेंशियल एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्थ वेस्‍टर्न रेलवे के CPRO शशि किरण ने नया रैक जोधपुर आज और कल में पहुंच जाएगा. इसके बाद ट्रायल रन किया जाएगा. सात जुलाई 2023 को पीएम मोदी द्वारा इस ट्रेन का उद्घाटन किया जाएगा. राजस्‍थान की यह दूसरी वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन राजस्‍थान से गुजरात को जोड़ेगी. यह जोधपुर और अहमदाबाद के बीच चलेगी. यह ट्रेन नॉर्थ वेस्‍टर्न रेलवे की ओर से संचालित और मेंटेन की जाएगी.

कितनी दूरी तय करेगी ये ट्रेन 

जोधपुर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन 453 किलोमीटर की दूरी को तय करेगी. कहा जा रहा है कि यह दूरी वंदे भारत ट्रेन सिर्फ 6 घंटे में पूरा कर लेगी. वर्तमान में दोनों स्टेशनों के बीच सबसे तेज ट्रेनें श्री गंगानगर-एच साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस और बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस हैं. दोनों ट्रेनें क्रमशः 07:35 बजे और 07:40 बजे समान दूरी तय करती हैं. 

कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन 

नए जमाने की इस ट्रेन के अपने रूट पर कुछ चुनिंदा रेलवे स्टेशनों पर रुकने की उम्‍मीद है. ये हैं वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन पाली मारवाड़, फालना, आबू रोड, पालनपुर जंक्शन और महेसाणा जंक्शन जैसी जगहों पर रुककर चल सकती है. नेशनल ट्रांसपोर्टर की ओर से जल्द ही अंतिम समय सारणी की घोषणा की जाएगी.

राजस्‍थान में कब शुरू हुई थी पहली वंदे भारत एक्‍सप्रेस 

राजस्थान को 12 अप्रैल, 2023 पहली वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन मिली थी. पीएम नरेंद्र मोदी की ओर लॉन्च की गई यह ट्रेन अजमेर और दिल्ली छावनी के बीच संचालित है. यह हाई राइज ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) एरिया पर दुनिया की पहली सेमी हाई स्पीड यात्री ट्रेन भी है. अजमेर और दिल्ली के बीच अपनी यात्रा के दौरान, ट्रेन तीन स्टेशनों - जयपुर, अलवर और गुड़गांव पर ठहरती है. 

ये भी पढ़ें 

ITR Form FY 2022-23: इनकम टैक्‍स रिटर्न के फॉर्म हो चुके हैं ये 6 बदलाव, भरने से पहले जान लें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! राजस्थान से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! राजस्थान से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा डालना कंपनी को पड़ा महंगा, छात्र को मिले 14 हजार रुपए
ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा डालना कंपनी को पड़ा महंगा, छात्र को मिले 14 हजार रुपए
कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख
कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख
रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाने की तैयारी, 21 मुद्दों की होगी जांच
रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाने की तैयारी, 21 मुद्दों की होगी जांच

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget