एक्सप्लोरर

ITR Form FY 2022-23: इनकम टैक्‍स रिटर्न के फॉर्म में हो चुके हैं ये 6 बदलाव, भरने से पहले जान लें पूरी डिटेल

ITR Filing: इनकम टैक्‍स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, जिसका मतलब है कि आप 27 दिन बाद आईटीआर फाइल नहीं कर पाएंगे. ऐसे में आईटीआर फॉर्म में कुछ जरूरी बदलाव हुए हैं. 

ITR Form Changes in FY 2022-23: वित्त वर्ष 2022-23 के लिए इनकम टैक्‍स रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2023 है. इससे पहले आपको आईटीआर फाइल करना होगा, वरना पेनाल्‍टी के साथ ही आयकर रिटर्न भरने की अनुमति दी जाएगी. आप इनकम टैक्‍स डिपॉर्टमेंट की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिटर्न दाखिल कर सकते हैं. हालांकि आयकर विभाग की ओर से पिछले साल की तुलना में इसमें कुछ बदलाव किया गया है. 

यह बदलाव बड़े नहीं हैं, लेकिन अगर आप आईटीआर फाइल करने जा रहे हैं तो आपको इन बदलावों के बारे में जान लेना चाहिए. ये आपके काम आ सकते हैं. आइए जानते हैं इनकम टैक्‍स रिटर्न फॉर्म को लेकर क्‍या बदलाव हुए हैं. 

वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (वीडीए) से आय का ब्‍यौरा 

1 अप्रैल 2022 से वर्चुअल डिजिटल एसेट्स से संबंधित आय पर टैक्स लगाने के लिए आयकर अधिनियम में कुछ स्‍पेसिफिकेशन जोड़े गए हैं. धारा 194एस के तहत टीडीएस क्रिप्‍टो के ट्रांजेक्‍शन पर लागू होगा. वीडीए से आय के संबंध में आवश्‍यक खूलासे को लेकर फॉर्म को संशोधित किया गया है. टैक्‍सपेयर्स को वीडीए से आय की पूरी जानकारी देनी होगी. 

अगर किसी व्यक्ति को वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान क्रिप्टोकरेंसी से कोई आय मिली है तो उसे टैक्‍स की फाइलिंग के लिए खरीदने की तारीख, ट्रांसफर की तारीख, लागत और बिक्री आय सभी का विवरण दर्ज करना होगा. इसके साथ ही फॉर्म 26AS और AIS को सत्यापित करना आवश्यक है. 

80G कटौती का दावा करने के लिए ARN की डिटेल 

वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान अगर किसी ने दान दिया है तो वह धारा 80G के तहत कटौती के लिए पात्र है. ऐसे में दान की एआरएन नंबर आईटीआर फॉर्म में देना होगा. जहां दान पर 50 प्रतिशत कटौती की अनुमति है. 

सोर्स पर टैक्‍स कलेक्‍शन

टैक्‍सपेयर्स को अपनी आयकर देनदारी के खिलाफ सोर्स कलेक्‍शन टैक्‍स (टीसीएस) का दावा करने की अनुमति है. साथ ही अगर किसी टैक्‍सपेयर ने पिछले वर्षों में धारा 89ए के तहत राहत का दावा किया है और बाद में अनिवासी बन जाता है, तो आईटीआर फॉर्म में ऐसी राहत से टैक्‍स योग्य आय के विवरण की आवश्यकता होती है.

89A राहत पर आय का खुलासा 

भारतीय निवासियों के पास निकासी तक विदेशी सेवानिवृत्ति लाभ खातों से अर्जित आय पर टैक्‍स को स्थगित करने का विकल्प है. धारा 89A आईटी विभाग की ओर से देश में रखे गए सेवानिवृत्ति लाभ खातों से आय पर टैक्‍स राहत दी जाती है. अगर किसी व्यक्ति ने ऐसी राहत का दावा किया है, तो उन्हें वेतन वाले सेक्‍शन में डिटेल देना होगा. 

विदेशी संस्थागत निवेशक की जानकारी

वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आईटीआर फॉर्म में कई अन्य बदलाव भी किए गए हैं जैसे आईटीआर-3 में बैलेंस शीट में एक्‍स्‍ट्रा जानकारी देनी होगी. इसके साथ ही सेबी रजिस्‍ट्रेशन नंबर शेयर करने की आवश्यकता होगी, जहां करदाता एक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) है,  या सेबी के साथ रजिस्‍टर्ड विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) है. 

इंट्राडे ट्रेडिंग पर खुलासा

नए आईटीआर फॉर्म के मुताबिक, इंट्राडे ट्रेडिंग से टर्नओवर और आय को नए शुरू किए गए सेक्शन 'ट्रेडिंग अकाउंट' के तहत पूरी जानकारी देनी होगी. 

ये भी पढ़ें

Tomato Rate: दिल्ली-एनसीआर में टमाटर की कीमतों में लगी आग, 140 रुपये प्रति किलो पर पहुंचे दाम-जनता परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
Embed widget