एक्सप्लोरर

रेलवे की ओर से दिया जा रहा है 20% का डिस्काउंट, जानें किन यात्रियों को मिलेगा इसका फायदा

Railway Discount Offer: रेलवे ने दिवाली पर यात्रियों के लिए एक खास राउंड ट्रिप पैकेज स्कीम शुरू की है. जिसमें रिटर्न टिकट पर 20% छूट दी जाएगी. किसे मिलेगी यह सुविध. जान लीजिए

भारत में ट्रेन से रोजाना करोड़ों यात्री सफर करते हैं. इन यात्रियों के लिए रेलवे हजारों ट्रेनें चलाता है. हाल ही में रेलवे ने यात्रियों के लिए एक राउंड ट्रिप पैकेज स्कीम का ऐलान किया है. जिसके तहत रिटर्न जर्नी पर 20% की छूट दी जाएगी. आपको बता दें यह सुविधा दिवाली के मौके पर यात्रियों को दी जाएगी. इसमें रिटर्न टिकट बुक करने पर 20% डिस्काउंट मिलेगा और यह ऑफर सीमित समय के लिए रहेगा. फिलहाल इस सुविधा को एक्सपेरिमेंटल बेसिस पर शुरू किया जा रहा है. चलिए आपको बताते हैं यह डिस्काउंट कब से कब तक मिलेगा और क्या हैं इसे लेकर रेलवे के खास नियम.

रेलवे की ओर से 20 परसेंट का डिस्काउंट

देश में जब त्योहारों का माहौल होता है. तो ऐसे में बहुत से लोग ट्रेन से ट्रैवल करते हैं. और इन लोगों को आराम से उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं. अलग-अलग इंतजाम किए जाते हैं. इस बार भारतीय रेलवे की ओर से दिवाली के मौके पर भीड़ को मैनेज करने के लिए राउंड ट्रिप पैकेज स्कीम का ऐलान किया गया है. इस स्कीम के तहत अगर कोई यात्री बताई गई समय सीमा के अंदर अपनी रिटर्न जर्नी की टिकट बुक करता .है तो उसे किराए पर 20% का डिस्काउंट दिया जाएगा. 

कब शुरू हो रही है यह स्कीम?

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक 14 अगस्त 2025 से यह योजना शुरू हो जाएगी. इस स्कीम के तहत पहली यात्रा के लिए 13 अक्टूबर 2025 से लेकर 26 अक्टूबर 2025 के बीच टिकट बुक करना होगा. तो वहीं रिटर्न जर्नी का टिकट 17 नवंबर 2025 से लेकर 1 दिसंबर 2025 तक कनेक्टिंग जर्नी फीचर के जरिए बुक करना होगा. 

यह भी पढ़ें: इस ID के बिना नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना की अगली किस्त, जानें कैसे करें अप्लाई

इन यात्रियों को ही मिलेगा लाभ

आपको बता दें रेलवे की ओर से इस स्कीम के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं. जिनके तहत इस स्कीम का लाभ उन्हीं यात्रियों को मिल सकेगा. जिन्होंने दोनों ही टिकट अपने नाम से बुक किए हो और दोनों ही टिकट एक ही क्लास और एक ही जगह के लिए बुक किए हैं. तो साथ ही अगर पहला टिकट काउंटर से करवाया गया है. तो दूसरा भी काउंटर से करवाना होगा.

यह भी पढ़ें: मारपीट या गाली-गलौज के अलावा इन हरकतों पर भी प्लेन से डिबोर्ट किए जा सकते हैं आप, जान लीजिए नियम

अगर पहला टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप से करवाया गया है. तो दूसरा टिकट भी आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप से करवाना होगा. बता दें इस स्कीम का लाभ लेने के लिए रेलवे की कनेक्टिंग जर्नी फीचर का इस्तेमाल करना होगा. इस स्कीम के तहत छूट कंफर्म टिकट पर ही लागू होगी RAC या वेटिंग टिकट पर नहीं. 

यह भी पढ़ें: ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों के पास होते हैं ये अधिकार, टीटीई को भी दिलवा सकते हैं सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोक अदालत के टोकन मिनटों में होंगे खत्म, 19 अक्टूबर को ऐसे करें डाउनलोड
लोक अदालत के टोकन मिनटों में होंगे खत्म, 19 अक्टूबर को ऐसे करें डाउनलोड
Train Cancelled: सर्दी का दिखने लगा असर, दिसंबर से मार्च तक रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें
Train Cancelled: सर्दी का दिखने लगा असर, दिसंबर से मार्च तक रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें
हाईवे पर गड्ढा 3 दिन में होगा ठीक, कमी पर तुरंत कटेगा चालान, NHAI के कड़े निर्देश
हाईवे पर गड्ढा 3 दिन में होगा ठीक, कमी पर तुरंत कटेगा चालान, NHAI के कड़े निर्देश
बैंक में कोई कर्मचारी कर रहा है बदसलूकी तो कहां करें शिकायत? जानें RBI के नियम
बैंक में कोई कर्मचारी कर रहा है बदसलूकी तो कहां करें शिकायत? जानें RBI के नियम

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget