एक्सप्लोरर

Mahakumbh 2025: टिकट काउंटर नहीं QR कोड वाली जैकेट पहने लोगों के पीछे भागेंगे यात्री, महाकुंभ के लिए रेलवे का प्लान

Mahakumbh 2025: डिजिटल भुगतान के माध्यम से टिकट बुकिंग की यह प्रक्रिया न केवल समय की बचत करेगी, बल्कि महाकुंभ में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को टिकट लाइन की समस्या से भी दूर रखेगी.

महाकुंभ-2025 को 'दिव्य-भव्य' के साथ 'डिजिटल' बनाने की भी पूरी तैयारी हो चुकी है. इस दिशा में भारतीय रेलवे एक अनूठी पहल करने जा रहा है. प्रयागराज रेल मंडल महाकुंभ में पहली बार रेल कर्मियों की जैकेट से 'डिजिटल रेल टिकट' बनाने की सुविधा प्रदान करेगा. इस पहल के कारण महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को टिकट की लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा. साथ ही रेलवे प्रशासन को भी टिकट बनाने की प्रक्रिया में कुछ राहत मिलेगी. 

तमाम तरह की सुविधाएं
इसके अलावा भारतीय रेलवे ने पहले ही टोल फ्री नंबर, वेबसाइट और महाकुंभ मेला ऐप जारी कर 'डिजिटल महाकुंभ' को सफल बनाने में सार्थक प्रयास किए हैं. 'महाकुंभ-2025' को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं. उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने डिजिटल तकनीक के उपयोग से टिकटिंग प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए एक अभिनव पहल शुरू की है. 

ऐसे काम करेगा क्यूआर कोड
इस बारे में बताते हुए प्रयागराज रेल मंडल के सीनियर पीआरओ अमित मालवीय ने कहा, ''महाकुंभ के दौरान, रेलवे के वाणिज्य विभाग के कर्मचारी प्रयागराज जंक्शन पर हरे रंग की जैकेट पहनकर विशेष ड्यूटी पर तैनात रहेंगे. इन जैकेट्स के पीछे क्यूआर कोड लगा होगा, जिसे श्रद्धालु अपने मोबाइल से स्कैन कर सीधे यूटीएस मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. यह ऐप यात्रियों को बिना लाइन में खड़े अनारक्षित टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान करेगा. ''प्रयागराज रेल मंडल की इस पहल से श्रद्धालु रेलवे स्टेशन पर लंबी लाइनों से बचते हुए आसानी से टिकट प्राप्त कर सकेंगे. 

टिकट की लंबी लाइन से मिलेगा छुटकारा
डिजिटल भुगतान के माध्यम से टिकट बुकिंग की यह प्रक्रिया न केवल समय की बचत करेगी, बल्कि महाकुंभ में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को टिकट लाइन की समस्या से भी दूर रखेगी. सीनियर पीआरओ ने बताया, ''रेलवे कर्मी क्यूआर कोड वाली जैकेट पहनकर रेलवे परिसर में तमाम जरूरी जगहों पर तैनात रहेंगे, जिससे श्रद्धालु आसानी से टिकट बुक कर सकें. साथ ही क्यूआर कोड से यात्री टिकट बुकिंग के साथ-साथ अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकेंगे.'' 

(इनपुट - IANS)

ये भी पढ़ें - मुफ्त में अपडेट नहीं होंगी आधार में ये चीजें, लेना पड़ेगा सेंटर का अपॉइंटमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस एयरपोर्ट पर कल से नए टर्मिनल से उड़ेंगी Air India की फ्लाइट्स, जानिए पैसेंजर्स के लिए क्या बदलेगा
इस एयरपोर्ट पर कल से नए टर्मिनल से उड़ेंगी Air India की फ्लाइट्स, जानिए पैसेंजर्स के लिए क्या बदलेगा
Hydrogen Train: 120 किमी घंटा की टॉप स्पीड, 682 सीटें, कैसी है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन? जानें खासियतें
120 किमी घंटा की टॉप स्पीड, 682 सीटें, कैसी है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन? जानें खासियतें
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
RD Scheme: हर महीने 2,000 रुपये जमा करने पर मिलेंगे करीब 1.42 लाख रुपये, जानें पोस्ट ऑफिस की स्कीम का पूरा कैलकुलेशन
RD Scheme: हर महीने 2,000 रुपये जमा करने पर मिलेंगे करीब 1.42 लाख रुपये, जानें पोस्ट ऑफिस की स्कीम का पूरा कैलकुलेशन

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget