एक्सप्लोरर

Railway Insurance: ट्रेन एक्सीडेंट के बाद इन लोगों को नहीं मिलता है इंश्योरेंस, ये एक गलती पड़ती है भारी

Railway Insurance: जब भी आप ट्रेन की टिकट बुक कराते हैं तो उसमें इंश्योरेंस लेने का एक विकल्प आता है. कई लोग इसे नजरअंदाज कर लेते हैं और टिकट बुकिंग के प्रोसेस में आगे बढ़ जाते हैं.

Railway Insurance: भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है. रोजाना लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं. ट्रेन का सफर काफी आरामदायक और बजट फ्रेंडली भी होता है. यही वजह है कि लोग ज्यादातर ट्रेन से ही सफर करना पसंद करते हैं. हालांकि लगातार सफर करने के बावजूद कई ऐसी चीजें हैं, जिन पर लोग ध्यान नहीं देते हैं. जिसकी वजह से उन्हें बाद में बड़ा नुकसान भी झेलना पड़ सकता है. आज हम आपको एक ऐसी ही चीज के बारे में बता रहे हैं, जो सभी यात्रियों के लिए काफी जरूरी है. 

छोटी सी गलती की वजह से बड़ा नुकसान
जब भी ट्रेन का एक्सीडेंट होता है तो घायलों और मृतकों को बीमा मिलता है. ये बीमा उनके टिकट के साथ ही हो जाता है, जो ऐसे ही मौकों पर काम आता है. हालांकि कुछ ऐसे भी लोग होते हैं, जिन्होंने टिकट तो खरीदा होता है, लेकिन उन्हें फिर भी कोई पैसा नहीं मिलता है. एक छोटी सी गलती की वजह से उन्हें बीमा नहीं मिल पाता है.

महज 35 पैसे में बीमा
दरअसल जब भी आप ट्रेन की टिकट बुक कराते हैं तो उसमें इंश्योरेंस लेने का एक विकल्प आता है. कई लोग इसे नजरअंदाज कर लेते हैं और टिकट बुकिंग के प्रोसेस में आगे बढ़ जाते हैं. ऐसे में दुर्घटना होने पर उन्हें बीमा की रकम नहीं मिलती है. जबकि ये इंश्योरेंस सिर्फ 35 पैसे में मिल जाता है. यानी एक छोटी सी गलती के चलते आपको बड़ा नुकसान हो सकता है. 

दुर्घटना के बाद कितना मिलता है बीमा?
अब आपको बताते हैं कि ट्रेन हादसे के बाद कितना बीमा मिलता है. अगर ट्रेन हादसे में किसी की मौत हो जाती है या फिर वो पूरी तरह विकलांग हो जाता है तो उसे 10 लाख रुपये तक का बीमा मिलता है. वहीं आंशिक रूप से विकलांग होने पर 7.5 लाख रुपये का बीमा क्लेम कर सकते हैं. गंभीर रूप से घायल होने पर दो लाख रुपये और मामूली चोट लगने पर 10 हजार रुपये तक का बीमा मिल सकता है.

ये भी पढ़ें - Mudra Loan Yojana: बिना किसी गारंटी के मिलता है 10 लाख का लोन, जानें क्या है मुद्रा लोन योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोसायटी में वसूला जा रहा जिम और स्विमिंग पूल का पैसा? समझें अपने अधिकार
सोसायटी में वसूला जा रहा जिम और स्विमिंग पूल का पैसा? समझें अपने अधिकार
अमृतसर ट्रिप हुई बर्बाद, रेलवे पर लगा 2 लाख का जुर्माना, कोर्ट से मिला इंसाफ
अमृतसर ट्रिप हुई बर्बाद, रेलवे पर लगा 2 लाख का जुर्माना, कोर्ट से मिला इंसाफ
अगर चेक बाउंस हो गया है तो कोर्ट केस टालना पड़ेगा भारी, अब देरी के हिसाब से लगेगा भारी जुर्माना
अगर चेक बाउंस हो गया है तो कोर्ट केस टालना पड़ेगा भारी, अब देरी के हिसाब से लगेगा भारी जुर्माना
ट्रेन लेट होने पर रेलवे देता है ये मुफ्त सुविधाएं, ज्यादातर यात्रियों को नहीं पता
ट्रेन लेट होने पर रेलवे देता है ये मुफ्त सुविधाएं, ज्यादातर यात्रियों को नहीं पता

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget