एक्सप्लोरर

पैन कार्ड और आधार कार्ड में अलग-अलग नाम, इस तरह करवा सकते हैं सही

Pan Card Name Correction Process: पैन कार्ड में आपका नाम आपके बाकी दस्तावेजों में जैसे कि आधार कार्ड में मैच नहीं करता. तो हो सकती है मुश्किल लेकिन आप घर बैठे ही करवा सकते हैं नाम में करेक्शन.

Pan Card Name Correction Process: हर देश में रहने वाले नागरिकों के लिए उस देश के कुछ दस्तावेज होने बहुत जरूरी होते हैं. बिना उन दस्तावेजों के उस देश में रहना काफी मुश्किल हो जाता है. कई सारे काम अटक जाते हैं. बहुत सी सुविधाएं नहीं मिल पाती. और भी तरह की परेशानियां उठानी पड़ती हैं. भारत में रहने वाले नागरिकों के लिए भी कई दस्तावेज जरूरी होते हैं. जिनमें पैन कार्ड भी एक काफी अहम दस्तावेज होता है. बैंकिंग से जुड़े कामों के लिए टैक्स संबंधी कामों के लिए पैन कार्ड का होना बहुत जरूरी होता है. 

बिना इसके आप यह सब जरूरी काम नहीं कर पाते हैं. कई बार देखने को मिलता है कि पैन कार्ड में दिया गया आपका नाम आपके बाकी दस्तावेजों में जैसे कि आधार कार्ड में मैच नहीं करता. ऐसा होता है तो फिर आपको परेशानी उठानी पड़ती है. इसीलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं. कैसे आप पैन कार्ड में अपने नाम को करेक्ट करवा सकते हैं.  

ऑनलाइन करवा सकते हैं सही

आप घर बैठे ही ऑनलाइन पैन कार्ड में अपने नाम को सही करवा सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले इनकम टैक्स विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.incometaxindia.gov.in पर जाना होगा. यहां आपको अपना पैन नंबर डालकर लॉगिन करना होगा. इसके बाद आपको करेक्शन के ऑप्शन पर जाना होगा. फिर आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी वह जानकारी आपको दर्ज करनी होगी. 

और उसके साथ एक संबंधित दस्तावेज भी अपलोड करना होगा. फॉर्म सबमिट करने के लिए आपको 106 रुपये का चार्ज चुकाना होगा. जो उसकी करेक्शन फीस होगी. फीस चुकाने के बाद जब आप फॉर्म सबमिट कर देंगे. तो आपको एक रिसिप्ट मिलेगी जो आप डाउनलोड कर सकते हैं. इस रिसिप्ट के जरिए आप अपना पैन कार्ड करेक्शन स्टेटस चेक कर सकते हैं. 15 से 30 दिन के अंदर आपका पैन कार्ड आपके एड्रेस पर भेज दिया जाएगा. 

इस तरह करवाएं ऑफलाइन करेक्शन

अगर आप ऑनलाइन पैन कार्ड ठीक नहीं कर पा रहे हैं. तो उसके लिए आप ऑफलाइन का विकल्प चुन सकते हैं. इसके लिए आपको नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर जाना होगा. जहां पैन कार्ड बनाया जाता हो और पैन कार्ड अपडेट किया जाता हो. इसके बाद आपको पैन कार्ड में करेक्शन करने के लिए फॉर्म फिल करना होगा. 

तो साथ ही आपको संबधित दस्तावेज जैसे कि आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी अटैच करनी होगी. इसके बाद आपको फीस के रुपये देने होंगे. ऑपरेटर आपकी एप्लीकेशन को सबमिट कर देगा. इसके कुछ दिनों बाद आप अपना अपडेटेड पैन कार्ड कॉमन सर्विस सेंटर से प्राप्त कर सकेंगे या फिर आपको पैन कार्ड घर भेज दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने का सबसे आसान तरीका, नहीं लगना पड़ेगा लाइन में, चुटकियों में हो जाएगा काम

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर में दर्शन अब और आसान, 90 दिन पहले बुक हो सकेंगे सुगम दर्शन पास
राम मंदिर में दर्शन अब और आसान, 90 दिन पहले बुक हो सकेंगे सुगम दर्शन पास
FD मैच्योर हुई, बैंक ने बताया ही नहीं, अब देने पड़ेंगे 15.35 लाख
FD मैच्योर हुई, बैंक ने बताया ही नहीं, अब देने पड़ेंगे 15.35 लाख
कोर्ट फीस में गड़बड़ी पर अब जेल नहीं, सिर्फ जुर्माना लगेगा, नया नियम लागू
कोर्ट फीस में गड़बड़ी पर अब जेल नहीं, सिर्फ जुर्माना लगेगा, नया नियम लागू
गरीब रथ में 3 AC कोच बढ़े, अब कन्फर्म टिकट मिलना होगा आसान
गरीब रथ में 3 AC कोच बढ़े, अब कन्फर्म टिकट मिलना होगा आसान

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget