एक्सप्लोरर

Duplicate PAN Card: पैन कार्ड हो गया है चोरी तो करें ये काम, नहीं होगी कोई परेशानी

Duplicate PAN Card: पैन कार्ड खोने या चोरी होने की स्थिति में आप इसकी डुप्लीकेट कॉपी निकाल सकते हैं, इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा और 50 रुपये की फीस देनी होगी.

Duplicate PAN Card: किसी भी वित्तीय लेनदेन के लिए आपके पास पैन कार्ड का होना जरूरी है. बिना पैन कार्ड के आपके कई काम रुक सकते हैं. इसीलिए आधार कार्ड की तरह पैन कार्ड भी एक जरूरी दस्तावेज है. कई बार पैन कार्ड सामान के साथ चोरी या फिर खो जाता है, जिसके बाद इसे दोबारा बनाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है. आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि आप अपना पैन कार्ड खोने के बाद इसे दोबारा कैसे बनवा सकते हैं.

एक ही बार बनता है पैन कार्ड
दरअसल पैन कार्ड को आप दोबारा नहीं बनवा सकते हैं, खोने या चोरी होने की स्थिति में आप इसकी डुप्लीकेट कॉपी निकाल सकते हैं. यानी पैन कार्ड जिंदगी में सिर्फ एक ही बार बनता है, आपका पैन नंबर हमेशा आपका ही रहेगा. अगर कोई दो पैन कार्ड रखता है तो उसे जुर्माना देना पड़ सकता है साथ ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है. 

कैसे करें आवेदन
एक बार पैन कार्ड खो जाने या फिर चोरी होने की स्थिति में आप इसकी डुप्लीकेट कॉपी आसानी से बनवा सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले आपको पैन की वेबसाइट  www.pan.utiitsl.com/reprint.html पर जाना होगा. यहां पर आपको पैन रिप्रिंट का ऑप्शन चुनना होगा. यहां आपको कुछ जरूरी जानकारी भरनी होगी. जिसमें आपकी डेट ऑफ बर्थ, पैन नंबर और आधार नंबर जैसी जानकारियां होंगीं. आखिर में ओटीपी डालकर आपको पैन को दोबारा प्रिंट करने का ऑप्शन मिल जाएगा. इस पूरी प्रक्रिया के दौरान आपको 50 रुपये की फीस भी देनी होगी. 

अगर आपने अब तक आधार से अपना पैन कार्ड लिंक नहीं किया है तो या तो आपका पैन डिएक्टिवेट हो चुका होगा या होने वाला होगा. इसके बाद भी आपको इसके लिए दोबारा आवेदन करना होगा. इतना ही नहीं आपको पैन और आधार लिंक कराने के लिए भी एक हजार रुपये खर्च करने होंगे. बिना इसके आप कोई भी वित्तीय लेनदेन नहीं कर पाएंगे, साथ ही सरकारी योजनाओं का भी आपको फायदा नहीं मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बेरोजगार युवक मां बाप से मांग सकते हैं खर्च? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
क्या बेरोजगार युवक मां बाप से मांग सकते हैं खर्च? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
सुबह 1 घंटा देरी से चलेगी Metro ट्रेन, आज से बदल गया टाइमटेबल
सुबह 1 घंटा देरी से चलेगी Metro ट्रेन, आज से बदल गया टाइमटेबल
LIC का ऐलान, 19 अक्टूबर से लॉन्च होंगे 3 नए पेंशन प्लान और कैंसर वाले हेल्थ इंश्योरेंस
LIC का ऐलान, 19 अक्टूबर से लॉन्च होंगे 3 नए पेंशन प्लान और कैंसर वाले हेल्थ इंश्योरेंस
सोलर पैनल खराब हो जाए तो क्या करें? पूरा सिस्टम बदलने की जरूरत नहीं
सोलर पैनल खराब हो जाए तो क्या करें? पूरा सिस्टम बदलने की जरूरत नहीं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget