एक्सप्लोरर

अगर पेन कार्ड में गलत है डिटेल, तो ये आसान तरीका आएगा आपके बेहद काम

Pan Card Correction: पैन कार्ड जरूरी दस्तावेज है. अगर पैन कार्ड में कोई गलत जानकारी दर्ज हो जाए तो उसे आप खुद से सही कर सकते हैं. किस तरह चलिए आपको बताते हैं पूरी प्रक्रिया.

Pan Card Correction: भारत में रहने वालों के लिए बहुत से दस्तावेज जरूरी होते हैं. इन दस्तावेजों की जरूरत अलग-अलग समय पर आपको पड़ती रहती है. आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी की आरसी, राशन कार्ड और भी ऐसे कई दस्तावेज हैं. जिनकी जरूरत समय-समय पर अलग-अलग कामों के लिए आपको पड़ती रहती है. पैन कार्ड की बात की जाए तो पैन कार्ड भारत में इस्तेमाल किए जाने वाला एक बेहद अहम दस्तावेज है.

बिना पैन कार्ड के आप बहुत सारी चीज नहीं कर पाएंगे खास करके इनकम टैक्स रिटर्न और बैंकिंग से जुड़े काम अटक जाएंगे. पैन कार्ड बनवाते वक्त अक्सर कुछ गलत जानकारियां दर्ज हो जाती है. जिनके चलते फिर बाद में नुकसान उठाना पड़ता है. लेकिन अगर पैन कार्ड में कोई गलत जानकारी दर्ज हो जाए तो उसे आप उसे सही करवा सकते हैं. क्या है इसके लिए आसान तरीका चलिए आपको बताते हैं. 

ऑनलाइन इस तरह कर सकते हैं सही 

अगर आपके पैन कार्ड में कोई गलत जानकारी दर्ज हो गई है. तो आपको परेशान होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है. आप घर बैठे ही ऑनलाइन उसे खुद से सही कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको एनएसडीएसएल यानी पैन कार्ड के अधिकार एक वेबसाइट https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html पर जाना होगा. इसके बाद आपको 'आवेदन के प्रकार' सेक्नश में से 'पैन सुधार' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. अपनी व्यक्तिगत जानकारियां दर्ज करनी होंगी, फिर कैप्चा कोड भर के सबमिट कर देना होगा.  

इसके बाद आपको एक टोकन नंबर के साथ एक मैसेज मिलेगा. वहां आपको 'Continue With Application Form' पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपका पैन एप्लीकेशन फॉर्म ओपन होगा. जहां आप पहले से दर्ज जानकारी में जो बदलाव करना चाहते हैं कर लें. और फिर पेमेंट के लिए प्रोसीड करें. पेमेंट कंप्लीट होने के बाद आपको एक्नॉलेजमेंट नंबर मिलेगा. उसे सेव कर लें जिससे आप ट्रैक कर पाएंगे. 

एनएसडीएल के ऑफिस भेजें फिजिकल फॉर्म

जब आप ऑनलाइन करेक्शन फार्म जमा कर दें. उसके बाद आप अपने फार्म को प्रिंट करने के बाद एनएसडीएल के दफ्तर में पोस्ट कर दें. 30 दिनों के भीतर आपका अपडेटेड पैन कार्ड आपके रजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाएगा. एक्नॉलेजमेंट स्लिप नंबर के साथ आप उसकी स्थिति चेक कर सकते हैं. आप चाहें तो किसी काॅमन सर्विस सेंटर के जरिए भी पैन कार्ड अपडेट की प्रोसेस को कंप्लीट करवा सकते हैं. हालांकि यहां आपको एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ सकता है. 

यह भी पढ़ें: हर महीने किसानों को मिलेगी तीन हजार रुपये की पेंशन, लेकिन पूरी करनी होगी ये शर्तें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Personal Finance: हर मिडिल क्लास को छोड़ देनी चाहिए ये 5 आदतें, वरना रह जाएंगे गरीब
हर मिडिल क्लास को छोड़ देनी चाहिए ये 5 आदतें, वरना रह जाएंगे गरीब
3000 रुपए में किराए पर दिए बैंक खाते, हुआ 25 करोड़ का फ्रॉड
3000 रुपए में किराए पर दिए बैंक खाते, हुआ 25 करोड़ का फ्रॉड
EPF के साथ 7 लाख का बीमा फ्री, समझें पेआउट की सटीक कैलकुलेशन
EPF के साथ 7 लाख का बीमा फ्री, समझें पेआउट की सटीक कैलकुलेशन
घर बैठे शुरू करें कारोबार, महिलाओं को बिना गारंटी मिलेगा 5 लाख का लोन
घर बैठे शुरू करें कारोबार, महिलाओं को बिना गारंटी मिलेगा 5 लाख का लोन

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget