एक्सप्लोरर

National Voters Day 2024: हर साल 25 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय मतदाता दिवस?

National Voters Day 2024: राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में चुनावी जागरुकता पैदा करना और उन्हें चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है.

National Voters Day 2024: भारत में हर साल किसी न किसी राज्य में विधानसभा चुनाव होते हैं, इसके अलावा हर पांच साल में लोकसभा चुनावों की भी तैयारी होती है. अगले कुछ ही महीने में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं. इस चुनाव की पूरी जिम्मेदारी भारत के चुनाव आयोग की होती है, जो देशभर के लोगों को वोट डालने के लिए जागरुक भी करता है. इसी बीच 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस भी मनाया जाएगा. देशभर में इस दिन कई तरह के अलग-अलग कार्यक्रम होते हैं और लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाता है. आज हम आपको बताएंगे कि हर साल 25 जनवरी को ही क्यों नेशनल वोटर्स डे मनाया जाता है. 

कब से मनाया जाता है मतदाता दिवस?
दरअसल 25 जनवरी 1950 को ही भारत के चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी, इसके बाद 26 जनवरी को देश में संविधान लागू हुआ. इस दिन को पहले सिर्फ याद किया जाता था, लेकिन साल 2011 से इसे एक दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा. तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पहली बार 2011 में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया. इसके बाद से ही पूरे देश में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है.

युवा वोटर्स को जागरुक करने का काम
इस राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में चुनावी जागरुकता पैदा करना और उन्हें चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है. देश के मतदाताओं को समर्पित, राष्ट्रीय मतदाता दिवस का इस्तेमाल मतदाताओं, खासतौर पर नए युवा मतदाताओं के नामांकन की सुविधा के लिए भी किया जाता है.

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर अलग-अलग कैंप लगाए जाते हैं और फर्स्ट टाइम वोटर्स को उनका मतदाता फोटो पहचान पत्र दिया जाता है. कई जगहों पर युवाओं के लिए सेल्फी प्वाइंट भी लगाए जाते हैं. भारत 14 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने जा रहा है. इसके लिए चुनाव आयोग ने तमाम राज्यों और जिलों में तैयारियां की हैं.

ये भी पढ़ें - लोगों को मिलने जा रही बड़ी सहूलियत, दिल्ली एयरपोर्ट से नोएडा एयरपोर्ट की दूरी महज इतने मिनट में होगी तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train News: आ गई IRCTC की नई वेबसाइट, बीटा वर्जन में रेल टिकट बुकिंग होगी सुपरफास्ट, क्या-क्या बड़े बदलाव हुए?
आ गई IRCTC की नई वेबसाइट, बीटा वर्जन में रेल टिकट बुकिंग होगी सुपरफास्ट, क्या-क्या बड़े बदलाव हुए?
LPG: 4 दिन में ही जवाब दे गया गैस सिलेंडर, जब चेक किया तो निकला पानी, आप ऐसे करें धोखे से बचाव
LPG: 4 दिन में ही जवाब दे गया गैस सिलेंडर, जब चेक किया तो निकला पानी, आप ऐसे करें धोखे से बचाव
Train News: मोबाइल से जनरल टिकट बुक करते हैं? आज से लागू हो गए रेलवे के नए नियम, जानें क्या बदला
Train News: मोबाइल से जनरल टिकट बुक करते हैं? आज से लागू हो गए रेलवे के नए नियम, जानें क्या बदला
Platform Ticket Booking: अब प्लेटफॉर्म टिकट के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं, घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग
Platform Ticket Booking: अब प्लेटफॉर्म टिकट के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं, घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget