एक्सप्लोरर

महिलाओं के लिए वरदान हैं केंद्र सरकार की ये योजनाएं, रोजगार से लेकर सुरक्षा तक की देती हैं गारंटी

केंद्र सरकार ने महिलाओं की मदद के लिए मजबूत कदम उठाए हैं. आज हम आपको सरकार की उन्हीं योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका लाभ उठाकर आप भी अपने जीवन और भविष्य को स्थिर और मजबूत बना सकती हैं.

केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जो आज देश की लाखों महिलाओं की जिंदगी आसान बना रही हैं. ये योजनाएं न सिर्फ महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही हैं, बल्कि उन्हें सम्मान के साथ जीने का हक भी दे रही हैं. चाहे बात घर की हो, स्कूल की या नौकरी की. हर जगह सरकार ने महिलाओं की मदद के लिए मजबूत कदम उठाए हैं. आज हम आपको सरकार की उन्हीं योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका लाभ उठाकर आप भी अपने जीवन और भविष्य को स्थिर और मजबूत बना सकती हैं.

इन योजनाओं से सुरक्षित हो सकता है भविष्य

सबसे पहले बात करते हैं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की. इस योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया जाता है. पहले जहां महिलाएं लकड़ी या उपले जलाकर खाना बनाती थीं, वहीं अब गैस से धुएं से राहत मिली है और उनका समय भी बचता है. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना एक सरकारी योजना है जिसका उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को स्वच्छ ईंधन प्रदान करना है. इस योजना के तहत, सरकार गरीब परिवारों को एलपीजी कनेक्शन प्रदान करती है, जिससे वे खाना पकाने के लिए स्वच्छ ईंधन का उपयोग कर सकें.

वहीं अगर बात करें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की तो इस योजना ने देश में लड़कियों के लिए माहौल बदला है. अब लोग अपनी बेटियों को स्कूल भेजने लगे हैं और उन्हें पढ़ाने में गर्व महसूस करते हैं. इसी से जुड़ी सुकन्या समृद्धि योजना भी है, जिसमें माता-पिता अपनी बच्ची के नाम पर बचत खाता खोल सकते हैं और उसकी पढ़ाई या शादी के लिए पैसे इकट्ठा कर सकते हैं. इस पैसे पर टैक्स भी नहीं लगता.

यह भी पढ़ें: महज इतने रुपये में करें रामलला और काशी विश्वनाथ के दर्शन, IRCTC लाया है शानदार टूर पैकेज

वरदान की तरह है भारत सरकार की ये योजनाएं

मां बनने वाली महिलाओं के लिए भी सरकार ने खास योजना बनाई है. जननी सुरक्षा योजना के जरिए सरकारी अस्पतालों में सुरक्षित डिलीवरी करवाने पर आर्थिक मदद मिलती है. वहीं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को पोषण के लिए 5,000 रुपये तक की सहायता दी जाती है. इसके अलावा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला शक्ति केंद्र योजना चलाई जा रही है. इसमें महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाती है, हेल्थ चेकअप होता है और जरूरत पड़े तो कानूनी सलाह भी दी जाती है. इसके साथ ही स्टैंड-अप इंडिया योजना उन महिलाओं के लिए है जो खुद का बिजनेस शुरू करना चाहती हैं. इस योजना में 10 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का लोन दिया जाता है ताकि महिलाएं खुद की कंपनी खोल सकें.

यह भी पढ़ें: अब 4 नहीं…ट्रेन की रवानगी से 8 घंटे पहले बनेगा चार्ट, जानें रेलवे के किन-किन नियमों में हुआ बदलाव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PF News: 10 साल की नौकरी के बाद एक्टिव होता है ये सरकारी नियम, मिलते हैं ये फायदे
PF News: 10 साल की नौकरी के बाद एक्टिव होता है ये सरकारी नियम, मिलते हैं ये फायदे
LPG News: 6 महीने में बनेंगे 10 किलो वाले 1.4 लाख गैस सिलेंडर, इनमें क्या है खास, आपको कैसे मिलेगी राहत?
6 महीने में बनेंगे 10 किलो वाले 1.4 लाख गैस सिलेंडर, इनमें क्या है खास, आपको कैसे मिलेगी राहत?
सिर्फ 100 रुपये रोज की बचत से बनेंगे लखपति, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिलेगा बड़ा फायदा
सिर्फ 100 रुपये रोज की बचत से बनेंगे लखपति, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिलेगा बड़ा फायदा
रेलवे पेंशनभोगियों की हुई बल्ले-बल्ले, अब रिटायर कर्मचारियों को मिलेगा नोशनल इंक्रीमेंट का फायदा
रेलवे पेंशनभोगियों की हुई बल्ले-बल्ले, अब रिटायर कर्मचारियों को मिलेगा नोशनल इंक्रीमेंट का फायदा

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Embed widget