एक्सप्लोरर

Marriage Certificate: मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के हैं कई फायदे, जान लें कैसे बनता है यह?

Marriage Certificate: शादी के बाद क्यों जरूरी है मैरिज सर्टिफिकेट बनवाना. इससे क्या होते हैं फायदे? कैसे करते हैं इसके लिए आवदेन. जान लीजिए पूरी जानकारी.

Marriage Certificate: शादी हर इंसान की जिंदगी का एक अहम पड़ाव होती है. सभी धर्मों में इसकी खास मान्यता है. लोग रीतिरिवाजों और परंपराओं के साथ धूमधाम से शादी करते हैं. लेकिन बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो अपनी शादी को कानूनी रूप से रजिस्टर्ड करवाते हैं और मैरिज सर्टिफिकेट बनवाते हैं. 

आपको बता दें कि मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के कई फायदे हैं. यह सिर्फ एक कागज़ी औपचारिकता नहीं बल्कि आपके अधिकारों की रक्षा करने वाला डाॅक्यूमेंट है. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर शादी का सर्टिफिकेट बनवाना क्यों जरूरी है और इसे बनवाने के लिए प्रक्रिया क्या है.

क्यों जरूरी है मैरिज सर्टिफिकेट?

मैरिज सर्टिफिकेट आपके रिश्ते को कानूनी मान्यता देता है. तो इसके अलावा यह कई जरूरी मौकों पर आपके काम आता है. जैसे पासपोर्ट बनवाने, वीजा के लिए अप्लाई करने, बैंक या बीमा से जुड़े काम, प्रॉपर्टी विवाद या फिर पति-पत्नी के बीच किसी कानूनी मामले में. इसके अलावा अगर महिला को पति से कोई दिक्कत होती है.

यह भी पढ़ें: विदेश से इतनी चॉकलेट लेकर आए तो लग जाएगा तस्करी का आरोप, जान लें क्या है नियम?

या उसे अपने हक और अधिकार साबित करने की जरूरत पड़ती है तो यह सर्टिफिकेट बेहद अहम भूमिका निभाता है. विदेश यात्रा से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक, यह एक वैध पहचान प्रमाण के रूप में काम करता है. इसलिए शादी के तुरंत बाद इसे बनवाना सही फैसला है.

कैसे बनवाया जाता है मैरिज सर्टिफिकेट?

शादी का सर्टिफिकेट बनवाने के लिए सबसे पहले आपको अपने इलाके के मैरिज रजिस्ट्रार ऑफिस में आवेदन करना होता है. इसके लिए दूल्हा-दुल्हन की उम्र के सबूत, आधार कार्ड, पहचान पत्र और शादी की तस्वीरें जैसी कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करने पड़ते हैं. कई राज्यों में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है. 

यह भी पढ़ें:  महंगा हो रहा सोना और कैसे होगी बिटिया की शादी? बाजार में ये हैं गोल्ड ज्वैलरी के ऑप्शन

जिससे यह प्रोसेस और भी आसान हो गई है. आवेदन के बाद दोनों पक्षों की मौजूदगी में डाॅक्यूमेंट्स की जांच की जाती है और फिर रजिस्टर्ड शादी का सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाता है. इस प्रोसेस को पूरा होने में नार्मली कुछ हफ्तों का वक्त लगता है. 

यह भी पढ़ें:  UPS या NPS, रिटायरमेंट के बाद किसके लिए कौन सी स्कीम है बेहतर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छठ-दीवाली की तैयारी, रेलवे का 3.4 लाख ट्रेन फेरे और स्पेशल सर्विसेज का ऐलान
छठ-दीवाली की तैयारी, रेलवे का 3.4 लाख ट्रेन फेरे और स्पेशल सर्विसेज का ऐलान
6 साल से एक ही जगह अटका PPF का ब्याज! क्यों नहीं बढ़ रही आपकी कमाई?
6 साल से एक ही जगह अटका PPF का ब्याज! क्यों नहीं बढ़ रही आपकी कमाई?
दिव्यांग पेंशन में इजाफा, किस उम्र के लोगों के लिए कितना बढ़ा पैसा?
दिव्यांग पेंशन में इजाफा, किस उम्र के लोगों के लिए कितना बढ़ा पैसा?
iPhone फटने से डिलीट हुईं वेडिंग एल्बम, शख्स को फिर करनी पड़ी 'शादी', मिला बड़ा मुआवजा
iPhone फटने से डिलीट हुईं वेडिंग एल्बम, शख्स को फिर करनी पड़ी 'शादी', मिला बड़ा मुआवजा

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget