LPG: बिना e-KYC नहीं मिलेगा त्योहारों पर फ्री गैस सिलेंडर? जानें नियम
त्योहारों के दौरान देश के कई राज्यों में पात्र परिवारों को फ्री सिलेंडर दिया जाता है, लेकिन अगर जिन लोगों ने गैस कनेक्शन की e-kyc पूरी नहीं करवाई है तो क्या उन्हें फ्री सिलेंडर का लाभ मिलेगा या नहीं?

- यह फर्जीवाड़ा रोकने, जरूरतमंदों को लाभ सुनिश्चित करने हेतु है।
अगले महीने यानी नवंबर में दीवाली और छठ जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं. ऐसे में जाहिर सी बात है कि लोग इस दौरान अपने घरों में तरह-तरह का खाना बनाएंगे, जिसकी वजह से गैस सिलेंडर की खपत भी बढ़ सकती है. त्योहारों के दौरान सरकार प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) के लाभार्थियों और कुछ राज्यों में खास राशन कार्ड धारकों को फ्री सिलेंडर देती है.
अगर आप भी दीवाली-होली पर मिलने वाले फ्री सिलेंडर का लाभ उठाते हैं तो क्या आपने अपने एलपीजी गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी पूरी करवा ली है? अगर नहीं, तो फ्री सिलेंडर का लाभ लेने में आपको दिक्कत आ सकती है.
E-KYC करवाना अनिवार्य किया
बता दें कि सरकार ने 1 अक्टूबर 2026 से गैस सिलेंडर की आधार ई-केवाईसी और बायोमेट्रिक वैरिफिकेशन करवाना अनिवार्य कर दिया है. इसलिए अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आपको गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ लेने में भी दिक्कत आ सकती है.
ऐसे में जब सरकार ने गैस सिलेंडर की ई-केवाईसी करना अनिवार्य कर दिया है तो आपको बिना ई-केवाईसी के त्योहारों के दौरान फ्री सिलेंडर का लाभ लेने में भी पेरशानी हो सकती है. सरकार का ई-केवाईसी करवाने का मकसद ही सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना और फर्जीवाड़े को रोकना है.
फ्री सिलेंडर किन्हें मिलता है?
देश के कुछ राज्यों में त्योहारों के दौरान पात्र परिवारों को फ्री गैस सिलेंडर या फिर कहीं पर सिलेंडर के पैसे सीधे बैंक अकाउंट में देने की व्यवस्था है. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गोवा, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में उज्जवला योजना या राशन कार्ड से जुड़े पात्र लाभार्थियों को ये सुविधा मिल सकती है. हां, लेकिन ये ध्यान रखें कि इसका लाभ अलग-अलग राज्य की योजना और पात्रता की शर्तों पर निर्भर करता है.
फ्री सिलेंडर से जुड़ी जरूरी बात जानें
अगर आप फ्री सिलेंडर का लाभ उठाते हैं, लेकिन आपने अभी तक गैस सिलेंडर की ई-केवाईसी पूरी नहीं करवाई है तो सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ लेने में परेशानी आ सकती है. वहीं कुछ मामलों में सब्सिडी रुक तक सकती है. इसलिए पहले सिलेंडर की ई-केवाईसी को पूरा करवा लें.
ध्यान देने वाली बात ये है कि आपको फ्री सिलेंडर का लाभ मिलेगा या नहीं संबंधित योजना की पात्रता और लागू नियमों पर निर्भर करता है. अगर ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप ऑनलाइन माध्यम से करवा सकते हैं और अपनी संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर भी ई-केवाईसी पूरी करवा सकते हैं.
लोक अदालत के टोकन मिनटों में होंगे खत्म, 19 अक्टूबर को ऐसे करें डाउनलोड






















