एक्सप्लोरर

सिर्फ एक SMS से मिल जाएगी EPF में पैसा जमा होने की जानकारी, कंपनी के फ्रॉड का ऐसे लगेगा पता

कई बार कर्मचारियों के ईपीएफ अकाउंट में पैसा जमा करने के मामले में कई कंपनियां धोखाधड़ी कर लेती हैं. लेकिन अब आप केवल एक SMS के माध्यम से अपने EPF खाते में पैसे जमा होने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

कर्मचारियों के ईपीएफ अकाउंट में पैसा जमा करने के मामले में कई कंपनियां धोखाधड़ी भी कर लेती हैं. ऐसे फ्रॉड से कर्मचारियों को बचाने के लिए ईपीएफओ ने सख्त कदम उठा लिए हैं. अब कर्मचारियों को ईपीएफ का पैसा जमा होते ही एसएमएस मिल जाएगा. इससे उनका नुकसान नहीं होगा और कंपनी भी मनमानी नहीं कर पाएगी.

यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, ईपीएफओ को कई बार शिकायत मिली है कि कुछ कंपनियां अपने कर्मचारियों का पीएफ का पैसा हर महीने काट लेती हैं, लेकिन उसे वक्त पर ईपीएफ अकाउंट में जमा नहीं कराया जाता है. ये कंपनियां उस पैसे को अपने निजी कार्यों में इस्तेमाल करती हैं और उसका फायदा उठाने के बाद रकम जमा कर देती हैं. वहीं, कई कंपनियां कोई रिकॉर्ड भी मेंटेन नहीं करती हैं. ऐसी कंपनियों पर लगाम लगाने और कर्मचारियों को फ्रॉड से बचाने के लिए ईपीएफओ ने अपने आईटी सिस्टम की अपग्रेडिंग बैंकों की तरह शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़ें: दशहरे के मेले में बच्चों को लेकर जा रहे हैं आप? इन बातों का जरूर रखें खयाल

यह होगा फायदा
अब सवाल उठता है कि ईपीएफओ के इस कदम से कर्मचारियों को क्या फायदा होगा? दरअसल, नए सिस्टम की मदद से ईपीएफ मेंबर्स को उनके खाते में पैसा जमा होते ही तुरंत एसएमएस मिल जाएगा. इससे उन्हें पता लग जाएगा कि उनके पीएफ का पैसा समय पर जमा हो रहा है. हालांकि, यह जानकारी मेंबर्स के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही भेजी जाएगी. अगर किसी के ईपीएफ अकाउंट में मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है तो उन्हें जानकारी नहीं मिल पाएगी.

यह भी पढ़ें: क्या ट्रेन के इंजन में भी कर सकते हैं सफर, बिना इजाजत ऐसा करने पर कितना है जुर्माना?

इस कंपनी की गड़बड़ी आई थी सामने
गौरतलब है कि पिछले महीने दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया था. कंपनी पर आरोप था कि उन्होंने कर्मचारियों के 65 करोड़ रुपये पीएफ अकाउंट में जमा नहीं किए थे. हालांकि, इस मामले में कंपनी ने सफाई भी दी थी. उनका कहना था कि वह काफी पैसा जमा कर चुके हैं और बाकी को जमा करने का प्रोसेस जारी है.

यह भी पढ़ें: दिव्यांग बच्चों के लिए इस राज्य में है ये कमाल की योजना, हर महीने मिलता है इतने हजार का लाभ

ईपीएफओ ने दी यह जानकारी
सूत्रों के मुताबिक, ईपीएफओ के अधिकारियों ने आईटी सिस्टम को अपग्रेड किए जाने की पुष्टि की है. उनका कहना है कि ईपीएफओ अभी पुराने सिस्टम पर काम कर रहा है, जिसे बैंकों की तरह अपग्रेड करने की योजना है. इसे ईपीएफओ 3.0 का नाम दिया गया है. इससे मेंबर्स की शिकायतों का निपटारा भी तेजी से किया जाएगा. साथ ही, उनके खिलाफ फ्रॉड भी नहीं हो पाएगा. वहीं, कंपनियां भी पीएफ का पैसा जमा करने में गड़बड़ी नहीं कर पाएंगी.

यह भी पढ़ें: सालभर में बना देंगे करोड़पति... दिहाड़ी मजदूरों को भी नहीं बख्श रहे स्कैमर्स, इस तरह के झांसे में कभी न आएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! राजस्थान से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! राजस्थान से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा डालना कंपनी को पड़ा महंगा, छात्र को मिले 14 हजार रुपए
ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा डालना कंपनी को पड़ा महंगा, छात्र को मिले 14 हजार रुपए
कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख
कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख
रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाने की तैयारी, 21 मुद्दों की होगी जांच
रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाने की तैयारी, 21 मुद्दों की होगी जांच

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget