एक्सप्लोरर

Railway Rules: ट्रेन में कर रहे हैं सफर तो इन बातों का रखें खास ख्याल, यात्रा के दौरान नहीं होगी कोई परेशानी

Railway Rules: अगर आप अक्सर ट्रेन में सफर करते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. इससे आपको यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.

Indian Railway Rules: भारतीय रेलवे (Indian Railway)  की सेवाओं का लाभ हर दिन करोड़ों यात्री लेते हैं. हर दिन कई लोगों को इंडियन रेलवे अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाती है. ऐसे में यात्रियों को पूरे सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे ने कुछ खास नियम (Railway Rules) बनाए हैं. अगर आप अक्सर ट्रेन से यात्रा करते हैं तो आपको इसके बारे में जानकारी होना आवश्यक है. इससे आपको बाद में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. आइए जानते हैं इन रेलवे रूल्स के बारे में-

ट्रेन में रात में सोने का क्या है नियम?

रेलवे ने सभी यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रात में सोने का कुछ नियम बनाया है. कोई भी यात्री अपने बर्थ में रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक ही सो सकता है. सुबह 6 बजे के बाद बाकी सह यात्री लोअर बर्थ के पैसेंजर को सीट से उठने को कह सकते हैं. इसके साथ ही रात के वक्त तेज आवाज में बात करना और गाना सुनने की भी मनाही है. ऐसा करने पर आपको जुर्माना लग सकता है.

इस वक्त टीटीई नहीं कर टिकट चेक

रेलवे के नियमों के अनुसार टीटीई रात में 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक किसी भी यात्री का टिकट नहीं चेक कर सकता है. यह नियम रेलवे ने यात्रियों के आरामदायक सफर के लिए बनाया है, ताकि इससे लोगों की रात की नींद खराब न हो सके.

कितने किलो सामान के साथ कर सकते हैं यात्रा

इंडियन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक एसी फर्स्ट क्लास में आप 70 किलो तक का सामान लेकर यात्रा कर सकते हैं. वहीं एसी 2 टियर में 50 किलो, एसी-3 टियर में 40 किलो, स्लीपर में 40 किलो और सेकंड क्लास में 35 किलो तक का सामान लेकर पैसेंजर यात्रा कर सकते हैं.

प्लेटफॉर्म टिकट के जरिए भी कर सकते हैं यात्रा

रेलवे के नियम के अनुसार अगर आपके पास टिकट खरीदने का वक्त नहीं है तो आप केवल प्लेटफॉर्म टिकट लेकर भी ट्रेन में चढ़ सकते हैं. इसके बाद आप तुरंत टीटीई से संपर्क करके डेस्टिनेशन स्टेशन तक का टिकट जरूर लें. टीटीई आपका टिकट तुरंत बना देगा और आप आसानी से यात्रा कर पाएंगे. 

ये भी पढ़ें-

Post Office TD vs SBI FD: पोस्ट ऑफिस TD या SBI एफडी में से किस निवेश पर मिलेगा ज्यादा फायदा? समझें गणित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-CNG दोनों पर चलने वाली गाड़ी में लंबे समय तक पेट्रोल न डलवाने से क्या होगा?
Petrol-CNG दोनों पर चलने वाली गाड़ी में लंबे समय तक पेट्रोल न डलवाने से क्या होगा?
सरकार का बड़ा बयान, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए राज्यों से नहीं मांगी गई जमीन
सरकार का बड़ा बयान, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए राज्यों से नहीं मांगी गई जमीन
UPI पेमेंट बंद और ट्रेनें रद्द, दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के बीच रेलवे स्टेशनों पर फंसे यात्री
UPI पेमेंट बंद और ट्रेनें रद्द, दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के बीच रेलवे स्टेशनों पर फंसे यात्री
LPG सब्सिडी का पैसा नहीं आया? घर बैठे पता करें कहां अटका है पेमेंट
LPG सब्सिडी का पैसा नहीं आया? घर बैठे पता करें कहां अटका है पेमेंट

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget