एक्सप्लोरर

रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद छूट गई ट्रेन तो क्या दोबारा लेना होता है टिकट?

Railway Rules: ट्रेन के सफर के दौरान लोग बाहर कुछ सामान लेने के लिए उतरते हैं. अक्सर इस दौरान ट्रेन छूट जाती है. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या सफर करने के लिए दोबारा टिकट लेनी होगी. 

Railway Rules: भारतीय रेलवे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेल व्यवस्था है. भारतीय रेलवे में रोजाना तकरीबन ढाई करोड़ यात्री सफर करते हैं यात्रियों की यह संख्या ऑस्ट्रेलिया जैसे देश की जनसंख्या के बराबर है. भारत में अगर किसी को अगर कम दूरी का सफर तय करना होता है. तो अक्सर लोग फ्लाइट की जगह ट्रेन से जाना पसंद करते हैं. ट्रेन में यात्रियों को बहुत ही सुविधाएं मिलती है.

इसके साथ ही ट्रेन का किराया फ्लाइट के किराए से कम होता है. इसलिए भी लोग ट्रेन से यात्रा करना ज्यादा पसंद करते हैं. ट्रेन के सफर के दौरान बीच-बीच में स्टेशन आते हैं. तो लोग बाहर कुछ सामान लेने के लिए उतरते हैं. अक्सर इस दौरान ट्रेन छूट जाती है. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या सफर करने के लिए दोबारा टिकट लेनी होगी. 

ट्रेन छूटने पर दोबारा लेनी होगी टिकट?

अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं. और आप किसी स्टेशन पर कोई सामान लेने के लिए उतरते हैं. और आप ट्रेन के चलने से पहले ट्रेन में नहीं चढ़ पाते और ट्रेन छूट जाती है. तो फिर ऐसे में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में अगर आप सोचें आप दूसरी किसी ट्रेन में इस टिकट के बेसिस पर सफर कर पाएंगे. तो ऐसा नहीं है.

आपको दोबारा से फिर उसी स्टेशन से अपने डेस्टिनेशन स्टेशन तक के लिए दोबारा नई टिकट बुक करनी पड़ेगी.  आप चाहे तो रिजर्वेशन करवा सकते हैं या फिर आप चाहें तो जनरल की टिकट लेकर सफर कर सकते हैं. यानी अगर आपकी ट्रेन बीच सफर में भी छूट जाती है. तो फिर आपको दोबारा टिकट लेनी होगी. 

सफर शुरू करने से पहले छूटी ट्रेन तो मिलेगा रिफंड

रेलवे की नियमों के मुताबिक जिस ट्रेन से आप सफर करने वाले होते हैं. आपसे किसी कारण वह ट्रेन मिस हो जाती है. तो फिर आप ऐसे में रिफंड लेने के हकदार होते हैं. रिफंड के लिए आपको टिकट डिपोजिट रिसिप्ट यानी टीडीआर फाइल करना होगा. जहां से आपकी ट्रेन का चार्ट बना है. वहां से ट्रेन छूटने के 1 घंटे के भीतर आपको टीडीआर भरना होगा. 

इसमें आपको ट्रैवल ना कर पाने का कारण यानी किस वजह से आपकी ट्रेन छूटी है बताना होगा. इसमें आपने टीडीआर फाइल करने से पहले अपनी टिकट को कैंसिल कर दिया तो आपको कोई रिफंड नहीं मिलेगा. आपको अगर आपने ऑफलाइन टिकट बुक किया तो फिर आपको टिकट काउंटर पर जाकर टीडीआर फाइल करना होगा. 

यह भी पढ़ें: रूममेट से बिना पूछे फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो मिल सकती है सजा, जानें हर नियम-कानून

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Booking: IRCTC के छिपे हुए 5 नए फीचर्स, अभी जान लें, वरना बुक नहीं होगी तत्काल टिकट
Train Booking: IRCTC के छिपे हुए 5 नए फीचर्स, अभी जान लें, वरना बुक नहीं होगी तत्काल टिकट
Free Ration: यूपी में किन लोगों को घर पर ही मिलेगा राशन? 47 लाख नए परिवार जोड़ेगी सरकार, कैसे करें आवदेन
यूपी में किन लोगों को घर पर ही मिलेगा राशन? 47 लाख नए परिवार जोड़ेगी सरकार, कैसे करें आवदेन
कॉलेज या नौकरी से पहले बनवा लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, 18 साल के बाद आएंगे काम
कॉलेज या नौकरी से पहले बनवा लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, 18 साल के बाद आएंगे काम
LPG News: महंगे गैस सिलेंडर से मिलेगी राहत, सरकार का बड़ा ऐलान, राशन की तरह मिलेगा ये फ्यूल
महंगे गैस सिलेंडर से मिलेगी राहत, सरकार का बड़ा ऐलान, राशन की तरह मिलेगा ये फ्यूल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Embed widget