एक्सप्लोरर

Fastag Sticker: कैसे मिलता है नया फास्टैग स्टीकर, कितनी होती है कीमत- जानें क्या है पूरा प्रोसेस?

Fastag Sticker: जब आप नई कार खरीदते हैं तो इस पर आपको फास्टैग स्टीकर लगा हुआ मिलता है, जिसका कंपनी चार्ज करती है. कई लोगों को इसके बाद नया फास्टैग बनाने में परेशानी होती है.

Fastag Sticker: आने वाले कुछ ही दिनों में टोल प्लाजा पर आपकी कार को नहीं रुकना होगा, सरकार की तरफ से जल्द की सैटेलाइट टोल सिस्टम को लॉन्च किया जाएगा, जिसके बाद आपकी नंबर प्लेट से ही आपका टोल टैक्स बैंक खाते से सीधा कट जाएगा. फिलहाल देशभर में फास्टैग स्टीकर्स के जरिए टोल वसूला जा रहा है, कार में फास्टैग लगा होना जरूरी है. बिना फास्टैग वाली गाड़ियों को टोल पर दोगुना पैसा देना होता है. आज हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे फास्टैग बनवा सकते हैं और ये कहां से मिलता है. 

कैसे बना सकते हैं नया फास्टैग
अगर आप नई कार ले रहे हैं तो आपको पहले से ही कार पर फास्टैग लगा हुआ मिल जाएगा, जिसमें आपको रिचार्ज करना होता है. वहीं अगर आपकी कार का फास्टैग खराब हो गया तो आपको नए फास्टैग की जरूरत पड़ती है. ऐसे में आप कई तरीकों से इसे बनवा सकते हैं. 

आप नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI की तरफ से बनाए गए बिक्री केंद्रों से फास्टैग स्टीकर खरीद सकते हैं. इसके लिए आपको अपने आसपास का बिक्री केंद्र पता होना जरूरी है, इसके लिए आप माइ फास्टैग ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा आप टोल प्लाजा पर बने बिक्री केंद्र से भी फास्टैग बनवा सकते हैं. 

ये हैं आसान तरीके
आप अपने बैंक से भी फास्टैग खरीद सकते हैं. इसके लिए आपको बैंक की वेबसाइट पर जाकर फास्टैग रिक्वेस्ट करनी होगी, आप ऑनलाइन ही इसे खरीद सकते हैं. इसके अलावा आप ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर भी फास्टैग को खरीद सकते हैं. अगर आप पेमेंट के लिए यूपीआई ऐप्स चलाते हैं तो भी आप यहां से फास्टैग खरीद सकते हैं. आप फास्टैग खरीदने के बाद माइ फास्टैग ऐप से इसे एक्टिवेट कर सकते हैं. आप इस सरकारी ऐप के जरिए भी फास्टैग खरीद सकते हैं.

कितनी लगती है फीस?
फास्टैग को खरीदने के लिए आपको 400 से 500 रुपये तक खर्च करने होते हैं. इसमें 100 रुपये फास्टैग की फीस होती है, वहीं 200 रुपये रिफंडेबल होते हैं. इसके अलावा बाकी बचे रुपये आप फास्टैग में यूज कर सकते हैं. आपको फास्टैग खरीदने के लिए कार की आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. 

ये भी पढ़ें - Driving Licence: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी देनी होती है परीक्षा, कई लोग हो जाते हैं फेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छठ पर बिहार जाने की टेंशन खत्म, दिल्ली-पटना के बीच दूसरी वंदे भारत, जानें पूरी डिटेल
छठ पर बिहार जाने की टेंशन खत्म, दिल्ली-पटना के बीच दूसरी वंदे भारत, जानें पूरी डिटेल
चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, क्या बच्चे की डिलीवरी पर रेलवे कराता है इलाज?
चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, क्या बच्चे की डिलीवरी पर रेलवे कराता है इलाज?
शाम को बिजली की किल्लत क्यों बढ़ रही है? क्या आगे महंगी हो सकती है बिजली?
शाम को बिजली की किल्लत क्यों बढ़ रही है? क्या आगे महंगी हो सकती है बिजली?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?

वीडियोज

'प्रदर्शनी' Vs 'प्रदर्शन' तस्वीर वाली जंग!
Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Embed widget