एक्सप्लोरर

घर खरीदने से पहले इन बातों पर जरूर दें ध्यान, नहीं तो डूब जाएगा आपका पैसा

House Buying Tips: घर लेते वक्त आपकी जरा सी गलती से आपके लाखों करोड़ों रुपए फंस सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं घर खरीदते वक्त किन बातों का रखना होता है खास ध्यान.

House Buying Tips: घर खरीदना सबका एक सपना होता है. इसके लिए बहुत से लोग काफी मेहनत करते हैं. बहुत सारे पैसे जमा करते हैं. तब जाकर एक अदद घर खरीद पाते हैं. घर खरीदते वक्त लोगों को कई बातों का ध्यान देना होता है. लोग घर की लोकेशन देखते हैं. घर का बजट देखते हैं. यह पता करते हैं आसपास हॉस्पिटल रेस्टोरेंट, सिनेमा हाॅल कितनी दूरी पर हैं.

तब जाकर लोग घर की डील को आगे बढ़ाते हैं. यह सब चीजें इतनी जरूरी नहीं होती. लेकिन इसके अलावा भी और  बहुत सी चीजें चेक करनी जरूरी होती हैं. घर लेते वक्त आपकी जरा सी गलती से आपके लाखों करोड़ों रुपए फंस सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं घर खरीदते वक्त किन बातों का रखना होता है खास ध्यान.

अपना बजट और घर की कीमत देख लें

घर खरीदने से पहले लोगों को जो सबसे जरूरी चीज चेक करनी चाहिए वह होती है बजट. घर खरीदने से पहले बहुत से लोग सेविंग्स करके रखते हैं. ताकि वह एक अच्छा सा घर खरीद पाएं. लेकिन अगर आपके घर का रेट ज्यादा है. तो फिर आपका प्लान बिगाड़ सकता है. इसीलिए अपनी सेविंग्स के हिसाब से ही घर देखें. 

क्योंकि अगर आपकी सेविंग्स कम हैं. तो फिर आपको होम लोन लेना पड़ जाएगा. लेकिन ज्यादा होम लोन लेने से आपको ज्यादा इंटरेस्ट देना होगा. इसीलिए उस बजट में घर खरीदें. जहां आपको होम लोन ज्यादा ना लेना पड़े. 

यह भी पढ़ें: क्या कार चलाते-चलाते पी सकते हैं सिगरेट, इसके लिए कितनी मिलती है सजा?

रेडी टू मूव या फिर फ्रेंड अंडर कंस्ट्रक्शन

रेडी टू मूव घर में आप जाकर तुरंत शिफ्ट हो सकते हैं. लेकिन अंडर कंस्ट्रक्शन घर जो किसी प्रोजेक्ट के तहत बनाया जा रहा है. उसमें रहने के लिए आपको वेट करना होता है. अगर आप जहां रह रहे हैं वहां आपका किराया ज्यादा नहीं है. यानी आपको रहने की कोई दिक्कत नहीं है. तो फिर आप अंडर कंस्ट्रक्शन घर में पैसा लगा सकते हैं. इसमें आप रेडी टू मूव घर के बजाय लाखों रुपये बचा सकते हैं.

लेकिन आपको इसमें बिल्डर से पहले ही पता कर लेना चाहिए कि घर का पजेशन आपको कब तक मिल पाएगा. अगर तय समय तक आपको पोजीशन नहीं मिला तो आपको मुआवजा दिया जाएगा या फिर नहीं यह भी पता कर लेना जरूरी है. लेकिन अगर आप जहां रहते हैं वहां का किराया ज्यादा है. तो फिर आप रेडी टू मूव घर ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: महिलाओं को मुफ्त में मिलता है ड्राइविंग लााइसेंस, ये राज्य सरकार दे रही है सुविधा

होम लोन इंटरेस्ट रेट और अवधि जरूर देखें

अगर आपके पास घर खरीदने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं है. तो आपको होम लोन लेना पड़ता है. आपको यह बात पता होना चाहिए. आपके पास कितनी जमा पूंजी है और आपको कितना होम लोन लेना है. अगर आपको ज्यादा होम लोन लेना पड़ता है. तो वह लंबी अवधि के लिए हो सकता है.

यानी आपको ज्यादा इंटरेस्ट देना पड़ सकता है. अगर आप कम अवधि के लिए लेंगे तो फिर आपको ज्यादा ईएमआई देनी पड़ेगी. इसीलिए आप कैसे ईएमआई चुकाएंगे. होम लोन की अवधि कितनी होनी चाहिए. यह सब चेक कर लेना जरूरी है. नहीं तो आपको ज्यादा पैसे देने पड़ सकत हैं. 

यह भी पढ़ें: क्या राशन कार्ड की लिस्ट से कट गया आपका भी नाम, जानें इसे कैसे दोबारा जुड़वा सकते हैं?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साबरमती से चलेगी देश की पहली LNG ट्रेन, हर साल होगी करीब 12 लाख रुपये की बचत
साबरमती से चलेगी देश की पहली LNG ट्रेन, हर साल होगी करीब 12 लाख रुपये की बचत
कार पार्क करते ही जेब ढीली, एयरपोर्ट पर गाड़ी खड़ी करना इतना महंगा क्यों?
कार पार्क करते ही जेब ढीली, एयरपोर्ट पर गाड़ी खड़ी करना इतना महंगा क्यों?
दिल्ली में 1 अक्टूबर से बिना PUC गाड़ी चलाई तो कटेगा 10 हजार का चालान, सरकार का ऐलान
दिल्ली में 1 अक्टूबर से बिना PUC गाड़ी चलाई तो कटेगा 10 हजार का चालान, सरकार का ऐलान
दिल्ली में 12 बड़े जंक्शन, 20 नए डायवर्जन और 6 मेट्रो स्टेशन होंगे अपग्रेड
दिल्ली में 12 बड़े जंक्शन, 20 नए डायवर्जन और 6 मेट्रो स्टेशन होंगे अपग्रेड

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली समेत जानें देश के मौसम का हाल
यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली समेत जानें देश के मौसम का हाल
बारिश से बेहाल रवि किशन का 'स्पेन', सांसद का घर भी डूबा, फूटा लोगों का गुस्सा
बारिश से बेहाल रवि किशन का 'स्पेन', सांसद का घर भी डूबा, फूटा लोगों का गुस्सा
एयरपोर्ट पर न्यू रेड हेयर लुक में दिखीं ऐश्वर्या राय, स्टाइलिश अंदाज में छाईं, वीडियो वायरल
एयरपोर्ट पर न्यू रेड हेयर लुक में दिखीं ऐश्वर्या राय, स्टाइलिश अंदाज में छाईं
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
बाथरूम का शीशा बार-बार हो रहा धुंधला, नहाने से पहले करें ये काम
बाथरूम का शीशा बार-बार हो रहा धुंधला, नहाने से पहले करें ये काम
रेशम की खेती कैसे करें किसान, जानें इसमें कितनी कमाई?
रेशम की खेती कैसे करें किसान, जानें इसमें कितनी कमाई?
Embed widget