एक्सप्लोरर

कभी भी जल्दबाजी में न लें होम लोन, बैंक से बात करते वक्त NOC के बारे में जरूर जान लें

Home Loan NOC: व्यक्ति की जब नौकरी लगती है तो उसकी एक ख्वाहिश घर लेने की होती है. लोग उसके लिए बैंक से होम लोन लेते हैं. क्या आप भी ऐसा करने की सोच रहे हैं तो होम लोन NOC के बारे में जरूर जान लें.

Home Loan NOC: काफी पहले से तीन शब्द बोले जाते रहे हैं- रोटी, कपड़ा और मकान. जब व्यक्ति नौकरी शुरू करता है तो रोटी और कपड़ा का इंतजाम तो आसानी से कर लेता है, लेकिन मकान खरीदने में उसकी हालत खराब हो जाती है. तेजी से बढ़ती महंगाई में सैलरी के दम पर एक अच्छा घर खरीदना आसान नहीं रह गया है. हालांकि इसके लिए बैंक होम लोन की सुविधा प्रदान करते हैं. बता दें कि सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के बैंक होम लोन ऑफर करते हैं. अगर आप भी घर खरीदने के लिए होम लोन लेने की सोच रहे हैं तो आपको ब्याज दर के बारे में जानकारी लेने के साथ NOC के बारे में भी पता कर लेनी चाहिए. आज हम आपको बताएंगे कि NOC का होम लोन में क्या रोल होता है और यह कैसे हेल्प करता है. 

NOC की जरूरत क्यों?

नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट्स (NOC) की जरूरत लोन की राशि चुकाने के बाद पड़ती है. अगर आप किसी बैंक से लोन की बात कर रहे हैं तो साथ में इसके बारे में भी पूछ लें कि बीच-बीच में एकमुश्त राशि जमा कर देते हैं तो NOC कितने दिनों में मिल जाएगा. मान लीजिए आपने 30 साल के लिए होम लोन लिया है और आप उसे 5 साल में पूरी रकम चुका देते हैं तो NOC उसके कितने दिनों में मिल जाएगा. लोन चुकाने के बाद नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट्स (NOC) प्राप्त करना भूल जाने पर वित्तीय और कानूनी परिणाम झेलने पड़ सकते हैं. लोन एनओसी एक खास दस्तावेज होता है जो इस बात का प्रमाण है कि आपने उधार ली गई राशि का भुगतान कर दिया है और लोन से संबंधित सभी दायित्वों को पूरा कर लिया है. देखा जाता है कि कई लोग अक्सर होम लोन चुकाने के बाद एनओसी प्राप्त करना भूल जाते हैं.

व्यक्तिगत लोन की तुलना में होम लोन के रीपेमेंट के बाद एनओसी प्राप्त करना अधिक महत्वपूर्ण है. यह लोन बंद करने की प्रक्रिया का एक हिस्सा होता है जो आपकी संपत्ति के अमाउंट से जुड़े किसी भी विवाद से बचने में आपकी मदद करेगी. आइए समझते हैं कि इसके फायदे-नुकसान क्या हैं?

पड़ता है क्रेडिट स्कोर पर असर

यह आपके क्रेडिट स्कोर को निगेटिव रूप से प्रभावित कर सकता है. किसी व्यक्ति की साख का आकलन करने के लिए लोनदाता क्रेडिट रिपोर्ट पर भरोसा करते हैं. एनओसी के बिना, लोन आपकी क्रेडिट रिपोर्ट पर पेंडिंग दिखाई देता रहेगा, जिससे आपके क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. यह भविष्य में किसी अन्य आवास लोन या व्यक्तिगत लोन जैसी क्रेडिट सर्विसेज तक आपकी पहुंच को भी प्रभावित कर सकता है. इतना ही नहीं अगर भविष्य में आप उस घर को बेचना चाहते हैं तो बिना होम लोन NOC के नहीं बेच पाते हैं. क्योंकि बायर्स को लगता है कि आपने लोन की रकम नहीं चुकाई है. 

ब्याज एवं अन्य शुल्क

कई बार ऐसा देखा जाता है कि व्यक्ति लोन की पूरी रकम जमा कर देता है उसके बाद भी उसके पास लोन की रकम चुकाने के लिए मैसेज आते रहते हैं और ब्याज भी बढ़ता रहता है. दरअसल, इसके पीछे का कारण यह होता है कि बैंक बिना NOC के कई बार आपके लोन को क्लोज नहीं कर पाते हैं. उनके पास इस केस में लोन लेने वाले पर कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार होता है. इसके परिणामस्वरूप मुकदमेबाजी, संपत्ति जब्ती या वेतन हानि हो सकती है. बाद में यह आपके लिए वित्तीय बोझ पैदा कर सकता है. इसलिए NOC रकम चुकाने के बाद तुरंत बैंक से ले लें. 

ये भी पढ़ें: क्या NRI नेशनल पेंशन स्कीम में कर सकते हैं निवेश? जानिए उनके लिए क्या है शर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP: करोड़पति बनने के लिए 5000 की एसआईपी है बेस्ट, 500 की मामूली शुरुआत से भी कर सकते हैं शुरूआत
SIP: करोड़पति बनने के लिए 5000 की एसआईपी है बेस्ट, 500 की मामूली शुरुआत से भी कर सकते हैं शुरूआत
रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, घर बनाने और खरीदने के लिए मिलेगा सस्ता HBA लोन, जानें नई ब्याज दर
रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, घर बनाने और खरीदने के लिए मिलेगा सस्ता HBA लोन, जानें नई ब्याज दर
RBI Update: बैंक में बार-बार KYC कराने से मिलेगी छुट्टी, जानें क्या है 14 अंकों का ये यूनिक नंबर
RBI Update: बैंक में बार-बार KYC कराने से मिलेगी छुट्टी, जानें क्या है 14 अंकों का ये यूनिक नंबर
Shravani Mela 2026: आपके फॉलोअर्स कितने हैं? रील बनाने पर 3 लाख रुपए दे रही सरकार, गिफ्ट्स भी मिलेंगे, जानें नियम
Shravani Mela 2026: आपके फॉलोअर्स कितने हैं? रील बनाने पर 3 लाख रुपए दे रही सरकार, गिफ्ट्स भी मिलेंगे, जानें नियम

वीडियोज

Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget