एक्सप्लोरर

दिल्ली में बाढ़ आ गई तो कहां से मिल सकती है मदद? तुरंत नोट कर लें ये हेल्पलाइन नंबर

बताया जा रहा है कि यमुना के किनारे रहने वाले करीब 12,000 लोगों को अलर्ट किया जा चुका है और अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जाएगा.  कई जगहों से पानी छोड़ा जा चुका है.

राजधानी दिल्ली में इन दिनों यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. 8 अगस्त 2025 को सुबह 8 बजे यमुना का पानी 205.10 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से बहुत थोड़ा ही कम है. इसका मतलब यह है कि अगर पानी में थोड़ी और बढ़ोतरी होती है, तो दिल्ली के निचले इलाकों में पानी भर सकता है और बाढ़ की स्थिति बन सकती है. इससे पहले 204.50 मीटर के चेतावनी स्तर को भी पार कर लिया गया था, और तब से जलस्तर लगातार बढ़ रहा है.

बताया जा रहा है कि यमुना के किनारे रहने वाले करीब 12,000 लोगों को अलर्ट किया जा चुका है और अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जाएगा.  कई जगहों से पानी छोड़ा जा चुका है, और इसे दिल्ली तक पहुंचने में 48 से 50 घंटे लगते हैं. इसका मतलब यह है कि अगले 1-2 दिन बहुत ही ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है. ऐसे में अगर आप दिल्ली में रहते हैं या यहां काम करते हैं, तो आपको कुछ जरूरी हेल्पलाइन नंबर और जानकारी अपने पास रखनी चाहिए, जिससे आप मुसीबत के समय मदद पा सकें. तो चलिए जानते हैं कि दिल्ली में बाढ़ आ गई तो मदद कहां से मिल सकती है.

दिल्ली में बाढ़ आ गई तो मदद कहां से मिल सकती है?

1. दिल्ली आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन: अगर आपको बाढ़ या किसी आपदा से जुड़ी जानकारी चाहिए या कहीं पर फंसे हैं, तो दिल्ली सरकार की आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1077 पर तुरंत कॉल करें. यह नंबर 24x7 काम करता है और तुरंत सहायता भेजने की कोशिश करता है.

2. दिल्ली जल बोर्ड हेल्पलाइन: अगर आपके इलाके में पानी भर गया है, सीवर ब्लॉक है या जलभराव की समस्या है, तो आप 1916 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं. शिकायत दर्ज करने पर आपको एक रेफरेंस नंबर SMS के जरिए मिलेगा, आप Google Play Store से Delhi Jal Board ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और वहां से भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. 

3. पीडब्ल्यूडी कंट्रोल रूम: अगर कहीं सड़क पर पानी भर गया है या रास्ता बंद हो गया है, तो PWD कंट्रोल रूम को फोन करें. आप WhatsApp से भी जानकारी दे सकते हैं 8130188222, PWD तुरंत अपनी टीम भेजकर रास्ता क्लियर करने की कोशिश करता है.

4. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस: अगर आप बाहर निकलने की सोच रहे हैं तो पहले ट्रैफिक की जानकारी जरूर लें. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के ट्विटर पेज को फॉलो करें. वहां हर रूट की जानकारी, बंद सड़कों की अपडेट, और डायवर्जन की जानकारी समय-समय पर मिलती रहती है.

5. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से कुछ मेट्रो रूट पर असर पड़ सकता है, DMRC अपने ट्विटर हैंडल  पर यात्रियों को हर अपडेट देता है.

6. अन्य शिकायत नंबर: जब आपके इलाके में पानी भर जाए (जलभराव),सड़कें खराब हों या टूटी हुई हों,नालों में गंदगी या रुकावट हो, सीवर ओवरफ्लो जैसी समस्याएं हो रही हों तो सिर्फ एक नंबर 311 से आप NDMC, MCD, PWD, जल बोर्ड आदि विभागों को अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. 

बाढ़ से बचाव के लिए कुछ जरूरी उपाय

1. बच्चों और बुजुर्गों को घर पर ही रखें, जब तक जरूरी न हो, बाहर ना निकालें.

2. फोन में बैटरी फुल रखें, पावर बैंक साथ रखें.

3. अपने जरूरी डॉक्यूमेंट, दवाइयां और जरूरी सामान एक बैग में पैक करके तैयार रखें.

4. निचले इलाकों में रहने वाले लोग ऊंची जगह पर जाने की योजना पहले से बना लें.

5. अगर पानी घर में घुस रहा है, तो बिजली बंद कर दें और बिजली सप्लाई काट दें.

यह भी पढ़े:  कैसे तय होता है किसी नदी का खतरे का निशान, कौन लगाता है यह मार्क?

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में सफर के दौरान क्या न करें? जुर्माने के साथ जेल का भी प्रावधान, समझ लें नियम
ट्रेन में सफर के दौरान क्या न करें? जुर्माने के साथ जेल का भी प्रावधान, समझ लें नियम
इस राज्य ने किया DA का ऐलान, कर्मचारियों को दिवाली से पहले तोहफा
इस राज्य ने किया DA का ऐलान, कर्मचारियों को दिवाली से पहले तोहफा
आपके शहर से खत्म होंगे गैस सिलेंडर, इस राज्य में बनेंगे LPG फ्री मोहल्ले
आपके शहर से खत्म होंगे गैस सिलेंडर, इस राज्य में बनेंगे LPG फ्री मोहल्ले
दूसरी औरत से बच्चे, पत्नी से मांगा तलाक, कोर्ट ने ठोका 2 लाख का जुर्माना
दूसरी औरत से बच्चे, पत्नी से मांगा तलाक, कोर्ट ने ठोका 2 लाख का जुर्माना

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget