एक्सप्लोरर

पहली बार कश्मीर पहुंची मालगाड़ी, रेलवे ने रच दिया नया इतिहास

यह मालगाड़ी गुजरात अंबुजा सीमेंट लिमिटेड रूपनगर से 8 अगस्त को शाम 6:55 बजे रवाना हुई थी. 600 किलोमीटर की यात्रा सिर्फ 18 घंटे से भी कम समय में पूरी करते हुए यह मालगाड़ी अनंतनाग गुड्स शेड पर पहुंच गई.

कश्मीर घाटी में लॉजिस्टिक और आर्थिक विकास का नया अध्याय शुरू हो गया है. वहीं, भारतीय रेलवे ने घाटी में एक और नई उपलब्धि हासिल कर ली है. दरअसल, पहली बार कोई मालगाड़ी कश्मीर घाटी के अनंतनाग गुड्स शेड तक सफलतापूर्वक पहुंची है. पंजाब के रूपनगर से रवाना हुई यह मालगाड़ी सीमेंट से लदी हुई थी और घाटी में इसके आगमन ने क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, लॉजिस्टिक्स और आर्थिक विकास की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया है. 

कब चली थी यह मालगाड़ी?

यह मालगाड़ी गुजरात अंबुजा सीमेंट लिमिटेड (GACL) रूपनगर से 8 अगस्त की शाम 6 बजकर 55 मिनट पर रवाना हुई थी. 600 किलोमीटर की यात्रा सिर्फ 18 घंटे से भी कम समय में पूरी करते हुए यह मालगाड़ी अनंतनाग गुड्स शेड पर पहुंची. इस रैक में 21 बीसीएन वैगनों में लगभग 1400 टन सीमेंट लदा था.

कहां इस्तेमाल होगा यह सीमेंट?

रेलवे के मुताबिक, यह सीमेंट कश्मीर घाटी में चल रही बुनियादी ढांचा परियोजनाओं जैसे सड़कों, पुलों, सार्वजनिक इमारतों और आवासीय परियोजनाओं में इस्तेमाल होगा. एक अनुमान के मुताबिक, इस सीमेंट से 15 इंच चौड़ी और 5 फीट ऊंची लगभग 42 किलोमीटर लंबी बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जा सकता है. इस मालगाड़ी को रेलवे के मॉडर्न इलेक्ट्रिक इंजन WAG-9 (लोको संख्या 32177, TKD) ने खींचा था. पूरे ऑपरेशन को सटीक योजना और तेज कार्यान्वयन के साथ अंजाम दिया गया. 

रेलवे ने रिकॉर्ड टाइम में निपटाया काम

7 अगस्त को रात 11:14 बजे उत्तर रेलवे को इंडेंट मिला और सिर्फ एक दिन के अंदर ही यानी 8 अगस्त को सुबह 9:40 बजे मालगाड़ी के लिए रैक की व्यवस्था कर दी गई. वहीं, उसी दिन शाम 6:10 बजे तक लदान का काम पूरा कर लिया गया और ट्रेन रवाना हो गई.

कश्मीर घाटी के डिवेलपमेंट में आएगी तेजी

स्थानीय प्रशासन ने भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि को घाटी में आर्थिक गति और विकास का एक नया आयाम माना है, क्योंकि इससे न सिर्फ निर्माण कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि कश्मीर को राष्ट्रीय माल ढुलाई नेटवर्क से जोड़ने में भी मदद मिलेगी. साथ ही, यह पहल न केवल लॉजिस्टिक सुविधाओं को बेहतर बनाएगी, बल्कि इससे स्थानीय रोजगार, निर्माण लागत में कमी और क्षेत्रीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा.

ये भी पढ़ें: भारत की इस ट्रेन में नहाने के लिए मिलेगा गर्म पानी, जानें कितने रुपये करने होंगे खर्च?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PF Transfer: पुराने पीएफ को ऑनलाइन नए खाते में कैसे करें ट्रांसफर? जानें, PF ट्रांसफर के क्या हैं नियम
PF Transfer: पुराने पीएफ को ऑनलाइन नए खाते में कैसे करें ट्रांसफर? जानें, PF ट्रांसफर के क्या हैं नियम
Train Cancelled: रेलवे का बड़ा अपडेट, आज से 17 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदलेंगे, चेक करें लिस्ट
Train Cancelled: रेलवे का बड़ा अपडेट, आज से 17 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदलेंगे, चेक करें लिस्ट
Traffic Challan: RTO से आया है चालान का मैसेज? लिंक पर क्लिक करने से पहले पढ़ लें पूरी खबर, सरकार ने बताया सच
RTO से आया है चालान का मैसेज? लिंक पर क्लिक करने से पहले पढ़ लें पूरी खबर, सरकार ने बताया सच
EPF News: अब पूरा होगा 'अपना घर' बनाने का सपना, EPF लाया है नया तरीका, जानें कैसे मिलेगी मदद
EPF News: अब पूरा होगा 'अपना घर' बनाने का सपना, EPF लाया है नया तरीका, जानें कैसे मिलेगी मदद

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget