एक्सप्लोरर

Fastag KYC Update: आज के बाद आपका फास्टैग हो जाएगा डिएक्टिवेट, जुर्माने से बचने के लिए तुरंत करें ये काम

Fastag KYC Update: आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही तरीकों से केवाईसी को अपडेट कर सकते हैं, इसमें सिर्फ कुछ ही मिनट का समय लगेगा. अगर आप दो फास्टैग इस्तेमाल करते हैं तो एक को तुरंत सरेंडर कर दें.

कार से सफर करने वाले लोगों के लिए देशभर में ऐसे एक्सप्रेस-वे और हाईवे बनाए गए हैं, जिनसे उनकी पूरी जर्नी काफी आसान हो गई है. अब किसी एक शहर से दूसरे शहर जाने में वक्त भी काफी कम लगता है. हालांकि ऐसी सड़कें बनाने में होने वाले खर्च को सरकार टोल टैक्स के रूप में वसूलती है. पहले ये टोल टैक्स बूथ पर काटा जाता था, लेकिन अब फास्टैग से स्कैन होते ही कार आगे बढ़ जाती है. सड़क पर चलने वाली हर गाड़ी के लिए फास्टैग जरूरी है. इसी बीच सरकार की तरफ से फास्टैग को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है, जिसमें अगर आपने 31 जनवरी की शाम तक केवाईसी अपडेट नहीं किया तो आपका फास्टैग काम करना बंद कर देगा.

डिएक्टिवेट हो जाएंगे फास्टैग
दरअसल सरकार ने फास्टैग स्टिकर के लिए केवाईसी अपडेट को जरूरी कर दिया है, इसके लिए सरकार की तरफ से 31 जनवरी की डेडलाइन रखी गई थी, इसके बाद जो भी फास्टैग बिना केवाईसी के होंगे, उन्हें डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा. यानी फास्टैग से पैसे नहीं कटेंगे और आपको दोगुना टोल टैक्स देना होगा. इसीलिए अगर आपको जुर्माने से बचना है तो तुरंत अपने फास्टैग की केवाईसी कर लें. आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही तरीकों से केवाईसी को अपडेट कर सकते हैं. 

ऐसे करें KYC अपडेट
ऑनलाइन फास्टैग केवाईसी करने के लिए आप fastag.ihmcl.com पर जाना होगा. यहां आपको मोबाइल नंबर की मदद से लॉगइन करना होगा. लॉगइन करने के बाद यहां आपको केवाईसी अपडेट का ऑप्शन नजर आएगा, जिसमें आपको पैन या आधार कार्ड अपलोड करना होगा. ऑफलाइन अपडेट करने के लिए आपको उस बैंक में जाना होगा, जिसका फास्टैग है. यहां आपको एक फॉर्म दिया जाएगा, जिसे भरने के बाद आपका केवाईसी अपडेट हो जाएगा. अपडेट के बाद आपके फोन में इसका मैसेज भी आएगा. 

केवाईसी अपडेट के साथ ही उन लोगों का दूसरा फास्टैग काम करना बंद कर देगा, जो एक से ज्यादा फास्टैग यूज कर रहे हैं. इसीलिए अगर आपने भी एक से ज्यादा फास्टैग बनवाए हैं और सभी में बैलेंस मौजूद है तो तुरंत इसे सरेंडर कर दें. 

ये भी पढ़ें - Treatment In AIIMS: एम्स में कितना होता है प्राइवेट वार्ड का चार्ज, कौन से मरीज ले सकते हैं ये सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है Philately Passport, जिसके लिए रात भर लाइन में लगे लोग, इससे क्या होगा?
क्या है Philately Passport, जिसके लिए रात भर लाइन में लगे लोग, इससे क्या होगा?
1 रुपए से भी कम कीमत में 10 लाख का बीमा, रेलवे के नियमों और शर्तों का सच जानिए
1 रुपए से भी कम कीमत में 10 लाख का बीमा, रेलवे के नियमों और शर्तों का सच जानिए
सऊदी अरब में हवाई यात्रा पर बड़ा संकट, यात्री अभी उड़ान भरें या नहीं?
सऊदी अरब में हवाई यात्रा पर बड़ा संकट, यात्री अभी उड़ान भरें या नहीं?
एक घर में दो LPG कनेक्शन होने पर क्या दोनों पर मिलती है सब्सिडी?
एक घर में दो LPG कनेक्शन होने पर क्या दोनों पर मिलती है सब्सिडी?

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget