एक्सप्लोरर

Exchange 2000 Rupee Note: घर पर सफाई करते हुए मिल गया है दो हजार रुपये का नोट तो परेशान होने की जरूरत नहीं, ऐसे होगा एक्सचेंज

Exchange 2000 Rupee Note: अक्टूबर 2023 में ही बैंकों में दो हजार रुपये के नोट बदलने की डेडलाइन खत्म हो चुकी है, इसमें ज्यादातर लोगों ने अपने दो हजार के नोट जमा करवा दिए.

Exchange 2000 Rupee Note: जब नोटबंदी हुई थी तो देशभर के करोड़ों लोगों ने घंटों तक लाइन में लगकर अपने पैसे एक्सचेंज करवाए थे. इसके बावजूद कई ऐसे लोग बच गए, जो पूरी तरह के अपना पैसा नहीं बदलवा पाए. इनमें से ज्यादातर लोग ऐसे थे, जिन्हें पता ही नहीं था कि घर के किसी कोने में एक हजार या पांच सौ के पुराने नोटों वाला कैश पड़ा है. बाद में जब ये कैश मिला तो लोग मायूस हो गए. 

कुछ महीने पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से दो हजार का नोट भी वापस लिया गया, सभी को इसके लिए वक्त दिया गया था और आखिरी तारीख भी तय की गई थी. अब कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें घर पर दो हजार के नोट मिल रहे हैं, उनके मन में सवाल है कि आखिर वो अब क्या करें. हम आपको आज इसी सवाल का जवाब बता रहे हैं. 

बदले जा सकते हैं नोट
दरअसल अक्टूबर 2023 में ही बैंकों में दो हजार रुपये के नोट बदलने की डेडलाइन खत्म हो चुकी है, ज्यादातर लोगों ने अपने दो हजार के नोट जमा करवा दिए और उसके बदले दूसरे नोट ले लिए. वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्हें सफाई के दौरान या फिर किसी किताब के अंदर रखे दो हजार के नोट अब मिले हैं. ऐसे लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि दो हजार के नोट अब भी लीगल टेंडर हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से ये जानकारी दी गई है. यानी आपके पास अगर कोई नोट बचा है तो आप उसे बदल सकते हैं. 

कैसे बदले जाएंगे नोट?
लोग अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के 19 शहरों के कार्यालयों में दो हजार रुपये के नोट को बदल सकते हैं या फिर अपने खाते में जमा करवा सकते हैं. इसके अलावा आप आरबीआई की वेबसाइट पर जाकर एक फॉर्म भी भर सकते हैं, जिसे आपको पोस्ट करना होगा. आप एक बार में 20 हजार रुपये तक एक्सचेंज करवा सकते हैं. तो अब अगर आपको दो हजार का नोट मिले तो इसे देखकर परेशान होने की जरूरत नहीं है. 

ये भी पढ़ें - Traffic Challan: क्या आपको पता है कि आपके कितने चालान कट चुके हैं? ऐसे आसानी से करें चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट में पावर बैंक ले जाने के नियम क्या हैं? Indigo के प्लेन में फटा
फ्लाइट में पावर बैंक ले जाने के नियम क्या हैं? Indigo के प्लेन में फटा
लखनऊ में 1 BHK फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आखिरी तारीख और पूरी प्रक्रिया
लखनऊ में 1 BHK फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आखिरी तारीख और पूरी प्रक्रिया
डाउन पेमेंट और EMI की नो टेंशन! PF से घर कैसे खरीदें?
डाउन पेमेंट और EMI की नो टेंशन! PF से घर कैसे खरीदें?
45 मेट्रो स्टेशन बंद, सैकड़ों ट्रेनें रद्द! प्रदर्शन से आम लोगों पर क्या पड़ा असर?
45 मेट्रो स्टेशन बंद, सैकड़ों ट्रेनें रद्द! प्रदर्शन से आम लोगों पर क्या पड़ा असर?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget