एक्सप्लोरर

पैन कार्ड नहीं होने पर रुक जाएंगे बहुत से काम, जानिए खो जाने पर कैसे बनवा सकते हैं दोबारा

Duplicate Pan Card Process: अगर आपका पैन कार्ड खो गया है या चोरी हो गया है या फिर टूट गया है. तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है . आप डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवा सकते हैं. कैसे चलिए आपको बताते हैं . 

Duplicate Pan Card Process: भारत में रहने के लिए आपके पास चंद दस्तावेजों का होना बेहद जरूरी है. इन्हीं दस्तावेजों में एक बेहद जरूरी दस्तावेज है पैन कार्ड. बिना पैन कार्ड के ना तो आप बैंक का कोई काम कर पाएंगे और ना ही आप इनकम टैक्स से जुड़ा कोई काम कर पाएंगे. पैन कार्ड नहीं होगा तो फिर आप किसी भी प्रकार का लोन भी नहीं ले पाएंगे. इसीलिए पैन कार्ड का होना बेहद जरूरी होता है.

लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लोग पैन कार्ड बनवा लेते हैं. लेकिन उसके बाद या तो वह उसे कहीं खो देते हैं या फिर वह चोरी हो जाता है. ऐसे में फिर समस्या का सामना करना पड़ता है. लेकिन अगर आपका पैन कार्ड खो गया है या चोरी हो गया है या फिर टूट गया है. तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है . आप डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवा सकते हैं. कैसे चलिए आपको बताते हैं . 

ऑनलाइन करना होता है आवेदन

आपका पैन कार्ड खो गया है या चोरी हो गया तो फिर आप ऑनलाइन डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवा सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको NSDL की आधिकारिक वेबसाइट onlineservices.nsdl.com/paam/ReprintEPan.html पर जाना होगा. इसके बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा. जिसमें आपको अपना पैन कार्ड नंबर अपना आधार कार्ड नंबर अपनी डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी होगी. इसके बाद आपको नीचे बॉक्स पर टिक करना होगा और फिर क्या कैप्चा वैलिडेट करने के बाद सबमिट पर क्लिक करना होगा. 

50 रुपये देनी होगी फीस

इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको अपना एड्रेस डालना होगा. जिस एड्रेस पर आप पैन कार्ड मंगवाना चाहते हैं. इसके बाद अपने एड्रेस को आपको वेरीफाई करना होगा. जिसके लिए आपके ईमेल आईडी पर या फिर आपके रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी आएगा उसे दर्ज करने के बाद आपका एड्रेस वेरीफाई हो जाएगा. इसके बाद आपको ऑनलाइन पेमेंट करनी होगी. बता दें डुप्लीकेट पैन कार्ड के लिए आपको 50 रुपये की पेमेंट करनी होती है. 

कुछ दिनों में ही  हो जाएगा डिलीवर

ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद आप पैन कार्ड की साइट पर वापस आ जाएंगे. यहां आपको एक रसीद मिलेगी जिसे आपको ध्यानपूर्वक रख लेना है. क्योंकि उसमें एक रेफरेंस नंबर होगा. जिससे आप अपने पैन कार्ड का स्टेटस चेक कर पाएंगे. कुछ ही दिनों के भीतर आपका डुप्लीकेट पैन कार्ड आपके बताए गए एड्रेस पर भारतीय डाक के जरिए डिलीवर कर दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: एक ही जगह कैसे ट्रैक कर सकते हैं सारे म्युचुअल फंड और फोलियो नंबर, बेहद आसान है पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छठ पर बिहार जाने की टेंशन खत्म, दिल्ली-पटना के बीच दूसरी वंदे भारत, जानें पूरी डिटेल
छठ पर बिहार जाने की टेंशन खत्म, दिल्ली-पटना के बीच दूसरी वंदे भारत, जानें पूरी डिटेल
चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, क्या बच्चे की डिलीवरी पर रेलवे कराता है इलाज?
चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, क्या बच्चे की डिलीवरी पर रेलवे कराता है इलाज?
शाम को बिजली की किल्लत क्यों बढ़ रही है? क्या आगे महंगी हो सकती है बिजली?
शाम को बिजली की किल्लत क्यों बढ़ रही है? क्या आगे महंगी हो सकती है बिजली?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget