एक्सप्लोरर

Driving Licence का रंग बदलेगा, सरकार क्यों ला रही कलर-कोड DL?

सरकार भारतीयों और विदेशियों के लिए अलग रंग के DL लेकर आने वाली है. अब ड्राइविंग लाइसेंस पर व्यक्ति की नागरिकता, ब्लड ग्रुप और इमरजेंसी नंबर दर्ज रहेगा. जानें किस- किस तरह के बदलाव होने वाले हैं.

अगर आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस है या आप नया DL बनवाने की तैयारी कर रहे हैं तो सरकार की ओर से प्रस्तावित नए बदलाव आपके काम के हैं. अब ड्राइविंग लाइसेंस पर सिर्फ नाम, पता ही नहीं, बल्कि नागरिकता की जानकारी भी दर्ज की जाएगी. इसके साथ ही भारतीय नागरिकों और विदेशी नागरिकों के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अलग-अलग रंग की डिजाइन लाने की तैयारी है. 

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े नियमों में कई बदलावों का ड्राफ्ट जारी किया है. इससे फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल पर रोक लगेगी, लाइसेंस बनाने का प्रोसेस भी आसान होगा. यहां से इसके बारे में डिटेल में जान सकते हैं. 

DL में क्या होगा अंतर?
सरकार के प्रस्ताव के मुताबिक ड्राइविंग लाइसेंस पर धारक की नागरिकता का जिक्र किया जाएगा. साथ ही भारतीय नागरिकों और विदेशी नागरिकों के लिए लाइसेंस के अलग-अलग रंग और फॉर्मेट भी होंगे. इस बदलाव से लाइसेंस देखकर ही नागरिकता पहचानना आसान हो सकता है. वैसे अभी ये पता नहीं है कि लाइसेंस का रंग कौन कौन-सा होगा. 

लाइसेंस पर क्या- क्या होगा? 
सरकार चाहती है कि ड्राइविंग लाइसेंस पर धारक का ब्लड ग्रुप, मोबाइल नंबर और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट की जानकारी भी हो. इसका फायदा सड़क दुर्घटना में भी मिल सकता है, जब घायल व्यक्ति की पहचान या उसके परिजनों से संपर्क करना जरूरी हो. 

एफिडेविट में भी बदलाव
अभी तो ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले आवेदक उम्र और पते के सबूत के तौर पर कार्यकारी मजिस्ट्रेट या नोटरी के सामने बनाए गए एफिडेविट का इस्तेमाल कर सकते हैं. सरकार अब इस ऑप्शन को हटाना चाहती है. इसकी वजह ये है कि एफिडेविट के जरिए गलत जन्मतिथि या फर्जी पता दर्ज कराने की आशंका रहती है.

उम्र के सबूत के लिए पासपोर्ट, जन्म प्रमाणपत्र और स्कूल बोर्ड की मार्कशीट जैसे दस्तावेज प्रस्तावित सूची में शामिल हैं. वहीं, पते के प्रमाण के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, ई-राशन कार्ड और पिछले तीन महीने के बिजली या गैस बिल जैसे दस्तावेज स्वीकार करने का प्रस्ताव है. 

लर्नर लाइसेंस में क्या बदलेगा?
नए ड्राइविंग लाइसेंस नियमों के ड्राफ्ट में लर्नर लाइसेंस के लिए ऑनलाइन सेफ-ड्राइविंग ट्यूटोरियल टेस्ट का पासिंग मार्क्स भी बढ़ने वाला है. अभी इस टेस्ट में 60 फीसदी नंबर लाने होते हैं, जिसे बढ़ाकर 75 फीसदी करने की तैयारी है. इसके अलावा, ऑनलाइन सेफ-ड्राइविंग ट्यूटोरियल कम से कम 30 मिनट का करना प्रस्तावित है. 

छठ पर बिहार जाने की टेंशन खत्म, दिल्ली-पटना के बीच दूसरी वंदे भारत, जानें पूरी डिटेल

शैलजा पांडे वर्तमान में ABP न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां चैनल के डिजिटल विंग में काम कर रही हैं. इन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरूआत एबीपी न्यूज़ चैनल से बतौर इंटर्न की थी. इनके काम को देखते हुए एबीपी ने इन्हें कंसल्टेंट की जिम्मेदारी से नवाजा. यह बीते करीब दो साल से एबीपी न्यूज़ को अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. वह एआई और स्टेट टीम को भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. शैलजा ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से की है. यहां इन्होंने  रेडियो और टेलीविजन प्रोडक्शन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

छठ पर बिहार जाने की टेंशन खत्म, दिल्ली-पटना के बीच दूसरी वंदे भारत, जानें पूरी डिटेल
छठ पर बिहार जाने की टेंशन खत्म, दिल्ली-पटना के बीच दूसरी वंदे भारत, जानें पूरी डिटेल
चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, क्या बच्चे की डिलीवरी पर रेलवे कराता है इलाज?
चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, क्या बच्चे की डिलीवरी पर रेलवे कराता है इलाज?
शाम को बिजली की किल्लत क्यों बढ़ रही है? क्या आगे महंगी हो सकती है बिजली?
शाम को बिजली की किल्लत क्यों बढ़ रही है? क्या आगे महंगी हो सकती है बिजली?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget