एक्सप्लोरर

बुजुर्गों को कौन-कौन से तीर्थ घुमाती है दिल्ली सरकार, इस स्कीम के लिए कैसे करना होता है अप्लाई?

इस योजना के तहत दिल्ली सरकार 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को मुफ्त यात्रा कराती है. अगर आप भी दिल्ली के निवासी हैं तो इस योजना का लाभ आप भी ले सकते हैं.

Cm Tirth Yatra Yojna: भारत या फिर भारत के बाहर रह रहे हर हिंदू का ये सपना होता है कि वह जीवन में कम से कम एक बार तीर्थ यात्रा पर जरूर जाए. जिन लोगों के पास पैसा है और वो आर्थिक समृद्ध हैं वो लोग तो अपने खर्चे पर तीर्थ यात्रा करने चले जाते हैं, लेकिन जिन लोगों को तीर्थ यात्रा करने के लिए आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है उनके लिए दिल्ली सरकार एक योजना चलाती है जिसे मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के नाम से जाना जाता है. इस योजना के तहत दिल्ली सरकार 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को मुफ्त यात्रा कराती है. अगर आप भी दिल्ली के निवासी हैं तो इस योजना का लाभ आप भी ले सकते हैं, इसके लिए कैसे करना है आवेदन और कहां की रहती है यात्रा आइए जानते हैं.

इन जगहों पर मुफ्त यात्रा कराती है दिल्ली सरकार

सीएम तीर्थ यात्रा योजना कई राज्य सरकारें चलाती हैं, जिनमें दिल्ली भी शामिल है. इस स्कीम के चलते सरकार वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ दर्शन मुफ्त में कराती है. इस यात्रा के दौरान 21 साल या इससे अधिक उम्र के शख्स को बुजुर्गों के साथ देखभाल के लिए जाने की छूट है. इस यात्रा के दौरान दिल्ली सरकार रामेश्वरम, द्वारकाधीश, सोमनाथ, नागेश्वर, जगन्नाथपुरी, बाबा महाकाल, शिरडी में तमकेश्वर, तिरुपति बालाजी, अयोध्या, माता वैष्णो देवी, पुष्कर, फतेहपुर सीकरी, अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, करतारपुर साहिब, मथुरा-वृंदावन और हरिद्वार के दर्शन अपने खर्चे पर करवाती है.

यह भी पढ़ें: कुंभ मेले में जाने वालों को भी मिलेगा फ्री राशन, योगी सरकार इन लोगों के राशन कार्ड बनाने के लिए तैयार

इस तरह कर सकते हैं आवेदन

अगर आप भी दिल्ली के वरिष्ठ नागरिक हैं और सरकार के खर्चे पर तीर्थ यात्रा करना चाहते हैं तो आपको इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. योजना में आवेदन करने के लिए आपको https://edistrict.delhigovt.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपको मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा, अगर आप नए यूजर हैं जो रजिस्टर पर क्लिक करके पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराएं, इसके बाद आधार कार्ड के जरिए अपना नामांकन भरें, इसके बाद आपको आईडी पासवर्ड अलोट किया जाएगा जिससे आप पोर्टल पर लॉगइन कर इस योजना के लिए आवेदन कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें: क्या अब तक नहीं मिला आपका आभा कार्ड, जानें घर बैठे-बैठे कैसे इसे हासिल कर सकते हैं आप?

ये मिलेंगीं मुफ्त सुविधाएं

सरकार की और से इस योजना में आपको कई तरह की सुविधाएं दी जाती है, जैसे आने जाने का ट्रेन टिकट, खाने की व्यवस्था, रहने का खर्च. लेकिन अगर आप इसके अलावा कोई और खर्चा करते हैं तो वो आपको अपनी जेब से चुकाना होगा. जैसे बाजार से खरीदारी करना वगैरह. इसके अलावा सरकार आपको पैरामेडिकल स्टाफ और अटेंडेंट जैसी सुविधाएं भी देती है. फिलहाल इस योजना के लिए आवेदन खुले हुए हैं, आप दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ट्रेन से दूसरे शहर भेजनी है अपनी मोटरसाइकिल तो जानें हर नियम, कोई भी दलाल नहीं लगा पाएगा चूना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुढ़ापे में हर महीने मिलेगी गारंटीड पेंशन, अटल पेंशन योजना में कौन कर सकता है निवेश, जानें पूरी डिटेल
बुढ़ापे में हर महीने मिलेगी गारंटीड पेंशन, अटल पेंशन योजना में कौन कर सकता है निवेश, जानें पूरी डिटेल
PF Transfer: पुराने पीएफ को ऑनलाइन नए खाते में कैसे करें ट्रांसफर? जानें, PF ट्रांसफर के क्या हैं नियम
PF Transfer: पुराने पीएफ को ऑनलाइन नए खाते में कैसे करें ट्रांसफर? जानें, PF ट्रांसफर के क्या हैं नियम
Train Cancelled: रेलवे का बड़ा अपडेट, आज से 17 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदलेंगे, चेक करें लिस्ट
Train Cancelled: रेलवे का बड़ा अपडेट, आज से 17 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदलेंगे, चेक करें लिस्ट
Traffic Challan: RTO से आया है चालान का मैसेज? लिंक पर क्लिक करने से पहले पढ़ लें पूरी खबर, सरकार ने बताया सच
RTO से आया है चालान का मैसेज? लिंक पर क्लिक करने से पहले पढ़ लें पूरी खबर, सरकार ने बताया सच

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget