एक्सप्लोरर

डीडीए की आवास योजना में शुरू हो गया पंजीकरण, जान लें बुकिंग का पूरा प्रॉसेस

DDA Jan Sadharan Awas Yojana: दिल्ली में डीडीए की नई आवास योजना को मिल रहे हैं इतने फ्लैट. जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जान लीजिए क्या है पूरी बुकिंग प्रोसेस.

DDA Jan Sadharan Awas Yojana: खुद का घर होना सभी का एक सपना होता है और दिल्ली जैसे शहर में अगर अपना घर मिल जाए तो यह सपना और भी बड़ा हो जाता है. दिल्ली घरों दाम काफी महंगे होते हैं और ऑप्शन भी ज्यादा नहीं मिल पाते हैं. इसलिए आम लोगों के लिए यहां घर ले पाना आसान नहीं होता है. लेकिन दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी DDA ने एक नई योजना लॉन्च की है.

 जो खास तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए है. इस योजना के तहत हजार से ज्यादा फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं और जल्द ही बुकिंग भी शुरू होगी. चलिए आपको बताते हैं रजिस्ट्रेशन से लेकर बुकिंग तक की क्या है प्रोसेस.

कहां मिलेंगे फ्लैट और कितनी होगी कीमत? 

डीडीए के मुताबिक फ्लैट दिल्ली के सात अलग-अलग इलाकों में बनाए गए हैं. इनमें नरेला, रोहिणी, लोकनायकपुरम, द्वारका, टोडापुर और मंगलापुरी जैसे इलाके शामिल हैं. इस योजना के तहत सबसे ज्यादा 672 फ्लैट नरेला में हैं. जिनकी कीमत करीब 9 लाख से 27 लाख रुपये तक रखी गई है. तो वहीं रोहिणी में जनता कैटेगरी के 97 फ्लैट उपलब्ध हैं जिनकी कीमत 14.59 लाख रुपये तय की गई है. 

यह भी पढ़ें: पुलिस नहीं दर्ज कर रही FIR तो थाने जाने से पहले इस नंबर पर कर दें कॉल, जान लें काम की बात

लोकनायकपुरम में भी 29 से 32 लाख रुपये के बीच के फ्लैट बनाए गए हैं. सभी फ्लैट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बुक होंगे. खरीदारों को पूरी जानकारी और फ्लैट की डिटेल्स सीधे डीडीए पोर्टल पर मिल जाएंगी. इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और लोग अपनी पसंद का फ्लैट खुद चुन सकेंगे.

क्या है रजिस्ट्रेशन और बुकिंग प्रोसेस?

डीडीए की जन साधारण आवास योजना 2025 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले डीडीए की ऑफिशियल हाउसिंग वेबसाइट https://eservices.dda.org.in पर जाना होगा. यहां ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद 2500 रुपये की फीस जमा करना जरूरी है. अगर कोई आवेदक पहले से पोर्टल पर रजिस्टर्ड है तो उसे दोबारा यह फीस भरने की जरूरत नहीं होगी. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अगला स्टेप फ्लैट बुक करना है. 

यह भी पढ़ें: ट्रेन में गलती से भूल गए सामान तो ऐसे ले सकते हैं वापस, जान लें काम की बात

बुकिंग के लिए हर फ्लैट पर 50000 रुपये जमा कराने होंगे. यह नियम दोनों कैटेगरी यानी EWS और जनता कैटेगरी के फ्लैट्स पर लागू है. पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है, इसलिए लोगों को अलग से ऑफिस चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बस समय पर पोर्टल पर जाकर आवेदन और पेमेंट पूरा करना होगा. जिससे पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर घर पाने का मौका हाथ से न निकले.

यह भी पढ़ें: हरियाणा की महिलाओं के खाते में इस दिन आएंगे 2100, जानें किन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आप भी करते हैं NPS में निवेश, नए यूनिफाइड पोर्टल से क्या-क्या बदलेगा?
क्या आप भी करते हैं NPS में निवेश, नए यूनिफाइड पोर्टल से क्या-क्या बदलेगा?
चलती ट्रेन में ऑर्डर करो चार्जर, दवाइयां और जरूरी सामान, Blinkit डिलिवर करेगा
चलती ट्रेन में ऑर्डर करो चार्जर, दवाइयां और जरूरी सामान, Blinkit डिलिवर करेगा
4.81 लाख इनकम और 50 लाख की LIC, टैक्स को लेकर फंसी महिला
4.81 लाख इनकम और 50 लाख की LIC, टैक्स को लेकर फंसी महिला
21 अक्टूबर से शुरू हुआ बैंक कैंप, जानें बीमा और पेंशन स्कीम का कैसे मिलेगा फायदा?
21 अक्टूबर से शुरू हुआ बैंक कैंप, जानें बीमा और पेंशन स्कीम का कैसे मिलेगा फायदा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget