एक्सप्लोरर

Court Marriage Rules: कोर्ट मैरिज करने के क्या होते हैं नियम? ऐसा नहीं करने पर हो सकती है सजा

Court Marriage Rules: कोर्ट मैरिज कोई भी कर सकता है, लेकिन इसके लिए कई तरह के नियम और शर्तें होती हैं, जिनका पालन नहीं करने पर आपके खिलाफ कार्रवाई तक की जा सकती है.

हमारे देश में शादियों के सीजन में लाखों शादियां एक ही दिन में हो जाती हैं. कई दिन पहले से शादी के फंक्शन शुरू हो जाते हैं और इनमें लाखों रुपये का खर्चा भी आता है. इसीलिए कई लोग कोर्ट जाकर शादी कर लेते हैं, जिसे हम कोर्ट मैरिज के नाम से जानते हैं. कोर्ट मैरिज काफी आसान और बिना किसी खर्चे के हो जाती है. अब अगर आप भी भविष्य में कोर्ट मैरिज करने का प्लान कर रहे हैं तो कुछ बातों का आपको खयाल रखना होगा. हम आपको आज कोर्ट मैरिज के कुछ ऐसे ही नियमों के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में आपको जानकारी होना जरूरी है. 

क्या होती है कोर्ट मैरिज?
इस बात को ध्यान में रखें कि आप चाहे किसी भी धर्म या जाति के हों, आपको शादी करने से कोई नहीं रोक सकता है. इसमें शर्त यही है कि लड़की और लड़का दोनों बालिग होने चाहिए और दोनों की मर्जी से ये शादी होनी चाहिए. अब सबसे पहले ये जान लेते हैं कि आखिर ये कोर्ट मैरिज होती क्या है. स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के तहत कोर्ट मैरिज का प्रावधान है. कोर्ट में मैरिज ऑफिसर होता है, जिसके सामने ये शादी होती है. यहां पर सभी तरह के दस्तावेज जमा कराने होते हैं, जिसके बाद तारीख तय होती है. इस दौरान कोई भी रीति रिवाज नहीं होते, दूल्हा और दुल्हन को सिर्फ साइन करने होते हैं. 

कोर्ट मैरिज के लिए सबसे पहले आपको एक फॉर्म भरना होगा और उसके साथ सभी डॉक्यूमेंट्स भी लगाने होंगे. कोर्ट मैरिज के लिए आधार कार्ड, दसवीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, तलाकशुदा के मामले में सर्टिफिकेट और विधवा के मामले में डेथ सर्टिफिकेट की जरूरत होती है. 

क्या हैं कोर्ट मैरिज के नियम?
अब कोर्ट मैरिज के नियम आपको बताते हैं. कोर्ट मैरिज करने के लिए लड़का और लड़की दोनों मानसिक रूप से स्वस्थ होने चाहिए, वहीं लड़के की उम्र 18 साल और लड़की की 21 साल होनी जरूरी है. दोनों में से कोई भी शादीशुदा नहीं होने चाहिए. शादीशुदा होने पर कोर्ट मैरिज नहीं होगी, साथ ही कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है. शादी करने वाले लड़के और लड़की की इसके लिए सहमति होनी चाहिए. जबरन शादी कराने या बहला-फुसलाकर कोर्ट में बुलाने पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है. 

ये भी पढ़ें - PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के तहत अब किसानों को मिलेंगे ज्यादा पैसे? हो सकता है बढ़ोतरी का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EPF News: 40 की उम्र में छोड़ी नौकरी, क्या 58 साल तक खाते में आता रहेगा ब्याज? जानें नया नियम
EPF News: 40 की उम्र में छोड़ी नौकरी, क्या 58 साल तक खाते में आता रहेगा ब्याज? जानें नया नियम
UPI Alert: मोबाइल नंबर बदलते ही करें ये जरूरी काम, वरना बंद हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं
UPI Alert: मोबाइल नंबर बदलते ही करें ये जरूरी काम, वरना बंद हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं
PF Rules: घर खरीदना हो या कराना हो रेनोवेशन, पीएफ से कितनी बार निकाल सकते हैं पैसा? जानें नियम
घर खरीदना हो या कराना हो रेनोवेशन, पीएफ से कितनी बार निकाल सकते हैं पैसा? जानें नियम
LPG News: एलपीजी सिलेंडर को लेकर भारत गैस ने दिया 'पंचमंत्र', आज ही नोट कर लें ये 5 जरूरी नियम
एलपीजी सिलेंडर को लेकर भारत गैस ने दिया 'पंचमंत्र', आज ही नोट कर लें ये 5 जरूरी नियम

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget